• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Delhi Blast: WhatsApp नहीं, इस सीक्रेट मैसेजिंग ऐप से चैट कर रहे थें आतंकवादी, भारत में पहले से है बैन!

Delhi Blast: WhatsApp नहीं, इस सीक्रेट मैसेजिंग ऐप से चैट कर रहे थें आतंकवादी, भारत में पहले से है बैन!

Delhi Blast केस में जांच एजेंसियों ने पाया कि आरोपी Threema नाम के स्विस एन्क्रिप्टेड ऐप पर गुप्त चैट करते थे। यह ऐप बिना फोन नंबर या ईमेल के चलता है और इसका निजी सर्वर बनाकर मैसेज भेजे जा सकते हैं, जिससे इसे ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Delhi Blast: WhatsApp नहीं, इस सीक्रेट मैसेजिंग ऐप से चैट कर रहे थें आतंकवादी, भारत में पहले से है बैन!

Photo Credit: Unsplash/ Joshua Hoehne

ख़ास बातें
  • Red Fort blast केस में आरोपी Threema ऐप पर गुप्त चैट करते थे
  • ऐप फोन नंबर/ईमेल के बिना चलता है, इसलिए ट्रैक करना बेहद मुश्किल
  • भारत ने Threema को 2023 में सुरक्षा जोखिम मानते हुए बैन किया था
विज्ञापन

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए खतरनाक कार बम धमाके (Red Fort Blast 2025) की जांच में पता चला है कि जिन तीन डॉक्टरों, Dr Umar Un Nabi, Dr Muzammil Ganaie और Dr Shaheen Shahid ने कम्युनिकेशन के लिए जिस नेटवर्क का प्रयोग किया, उनमें मैसेजिंग ऐप Threema शामिल था। पुलिस के मुताबिक, इस ऐप का यूज उन्होंने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग, फाइल शेयरिंग और लाइव बातचीत के लिए था। आरोपी ने धमाके वाली कार ट्रांसपोर्ट करने और अमोनियम नाइट्रेट स्टॉक करने के लिए लास EcoSport कार का सहारा लिया था।

जांच एजेंसियों का कहना है (via NDTV) कि इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे मोबाइल नंबर या ई-मेल के बिना चलाया जा सकता है। जब आरोपियों के अन्य मोबाइल बंद कर दिए गए थे, तब भी उन्होंने इस ऐप के जरिए बातचीत बनाए रखी। यही वजह है कि पुलिस को इनके नेटवर्क का पता लगाने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Threema ऐप क्या है?

Threema एक स्विट्जरलैंड बेस्ड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप है जिसे खासतौर पर “मैक्सिमम कॉन्फिडेंशियलिटी” के लिए डिजाइन किया गया है। इस ऐप में यूजर्स को फोन नंबर या ई-मेल देने की आवश्यकता नहीं होती। इसमें एक रैंडम यूजर-ID जनरेट होती है और इसे ही पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

ऐप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के दो लेयर्स मौजूद हैं, एक चैट पार्टिसिपेंट्स के बीच और दूसरा नेटवर्क-लेवल पर, ताकि पब्लिक वाई-फाई जैसे नेटवर्क से भी मैसेज सुरक्षित रहें। 

भारत में बैन क्यों थी?

भारत सरकार का कहना है कि इस तरह की एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए हो रहा था। उदाहरण के तौर पर, मई 2023 में केंद्रीय सरकार ने 14 इस तरह की ऐप्स पर सुरक्षा कारणों से बैन लगाया था जिनमें Threema भी शामिल था। 

खास बात यह है कि Threema मैनेज को दोनों ओर से डिलीट करने का ऑप्शन भी देता है और मेटाडेटा भी स्टोर नहीं करता, यानी चैट हिस्ट्री उपलब्ध नहीं रहती। इन कारणों से सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसका ट्रैक रखना लगभग नामुमकिन हो गया था और यही इसे ब्लास्ट प्लॉटिंग जैसे मामलों में यूजफुल बना रहा था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »