Bug

Bug - ख़बरें

  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • iPhone यूजर्स ध्यान दें! Apple ने फिक्स किया बड़ा बग, डिलीट नोटिफिकेशन भी हो रहे थे एक्सेस
    Apple ने iOS 26.4.2 अपडेट जारी किया है, जिसमें नोटिफिकेशन सिस्टम से जुड़ी एक बड़ी खामी को ठीक किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बग की वजह से डिलीट किए गए पुश नोटिफिकेशन्स डिवाइस में स्टोर रह सकते थे, जिन्हें एक्सेस किया जा सकता था। इस समस्या का इस्तेमाल कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी कर सकती थीं। Apple ने इस अपडेट में इंप्रूव्ड डेटा रिडेक्शन फीचर जोड़ा है, जिससे डिलीट नोटिफिकेशन सही तरीके से हटेंगे। यह अपडेट iPhone 11 और इसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।
  • Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
    Google Pixel यूजर्स अप्रैल 2026 अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन की समस्या का सामना कर रहे हैं। फोन बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रह रहा है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। Issue Tracker और सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की है। Google ने इस मुद्दे को स्वीकार कर लिया है और जांच कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई फिक्स जारी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले अपडेट में इसका समाधान दे सकती है।
  • Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
    macOS में एक नया बग सामने आया है, जो करीब 49 दिन तक सिस्टम लगातार ऑन रहने पर एक्टिव होता है। इस समस्या के बाद Mac नए नेटवर्क कनेक्शन बनाना बंद कर सकता है, जिससे कई ऐप्स काम नहीं करते और सिस्टम स्लो हो जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह 32-बिट काउंटर का ओवरफ्लो है। फिलहाल इसका आसान समाधान सिस्टम को रीस्टार्ट करना बताया गया है, जिससे समस्या अस्थायी रूप से ठीक हो जाती है।
  • Google Chrome चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए! हैक हो सकता है सिस्टम, तुरंत करें ये काम
    सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई सीवेरिटी चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि Chrome के पुराने वर्जन में गंभीर “Use After Free” खामी पाई गई है, जिससे हैकर्स टारगेट सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकते हैं। यदि ब्राउजर Linux पर 144.0.7559.75 या Windows/Mac पर 145.0.7632.75/76 से पुराना है, तो जोखिम बढ़ सकता है। एजेंसी ने यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि डेटा चोरी और मालवेयर हमलों से बचा जा सके।
  • Google Pixel यूजर्स सावधान! आपकी ऑडियो लीक कर सकता है यह फीचर
    Google Pixel यूजर्स के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। कंपनी के पिक्सल सीरीज फोन में यह फीचर हाल ही में जोड़ा गया था। खबर है कि यह फीचर अब यूजर्स की ऑडियो को अन्य कॉलर्स तक लीक कर रहा है। यह कंपनी का Take a Message फीचर है जो कथित रूप से ऑडियो को रिकॉर्ड कर लीक कर सकता है। कंपनी ने Pixel 10 फोन सीरीज के साथ इसे पेश किया था। शिकायतों में सामने आ रहा है कि इससे प्राइवेसी को खतरा है।
  • तुरंत फोन अपडेट नहीं किया तो खतरा! भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी की चेतावनी
    CERT-In ने Android यूजर्स के लिए एक अहम सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी Google Android में सामने आए क्रिटिकल Dolby से जुड़े बग के बाद आई है। CERT-In के मुताबिक, यह खामी Android Dolby UDC वर्जन 4.5 से 4.13 तक को प्रभावित करती है और इससे रिमोट कोड एक्जीक्यूशन का खतरा बन सकता है। इस बग को लेकर Google पहले ही जनवरी 2026 का Android Security Bulletin जारी कर चुका है। अब CERT-In ने यूजर्स और संगठनों से बिना देरी किए लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करने की अपील की है।
  • लैपटॉप, PC पर Windows 11 चलाने वालों को आ रही है बड़ी समस्या, फिक्स होने तक अपनाएं ये जुगाड़
    Microsoft ने Windows 11 यूजर्स को चेतावनी दी है कि KB5064081 और उसके बाद जारी अपडेट्स के कारण कई सिस्टम पर लॉक स्क्रीन से पासवर्ड आइकॉन गायब दिख सकता है। यह समस्या उन डिवाइसों को भी प्रभावित कर रही है जिनमें कई साइन-इन ऑप्शन एक्टिव हैं। कंपनी के अनुसार आइकॉन अदृश्य है, लेकिन बटन अब भी वहीं मौजूद है और खाली जगह पर कर्सर ले जाने से पासवर्ड बॉक्स खुल जाता है। फिलहाल इस बग के लिए कोई अलग वर्कअराउंड उपलब्ध नहीं है और Microsoft ने कहा है कि फिक्स पर काम जारी है।
  • Google देगा 26 लाख रुपये, AI सिस्टम में बग निकालने पर मिलेगा रिवार्ड
    Google का नया एआई बग बाउंटी प्रोग्राम AI से संबंधित सिक्योरिटी कमजोरियों पर फोकस करते हुए कंपनी के मौजूदा वल्नेरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम (VRP) में विस्तार है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य उन कमजोरियों और गलतियों की पहचान करना है जहां एक AI सिस्टम ऑटोमैटिक तौर पर गलत या गैरजरूरी एक्शन कर सकता है, जैसे डिवाइस अनलॉक करना, डाटा लीक करना या अंजान अकाउंट को जानकारी भेजना आदि।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने वालों के लिए Ather का मजेदार 'Bug' मैसेज!
    Ather Energy ने अपने यूजर्स तक एक OTA अपडेट के रिलीज नोट्स पहुंचाने का मजेदार तरीका अपनाया है। इस अपडेट के रिलीज नोट्स में "बग्स" का जिक्र करते हुए एक रोचक तुलना की गई है, जिसमें मधुमक्खियों और बड़ी आंखों वाले बग्स की उपयोगिता को दर्शाया गया है। एथर ने बताया है कि कुछ बग्स, जैसे मधुमक्खियां, हमारे पर्यावरण के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं, जबकि कुछ अन्य बग्स केवल परेशानियों का सबब बनते हैं।
  • Apple यूजर्स को भारत सरकार की चेतावनी, अटैकर्स का शिकार बनने से पहले पढ़ ले ये खबर
    Apple ने iOS 17 के लिए बग फिक्स जारी कर दिया है और सरकार ने यूजर्स को Apple द्वारा अनुशंसित अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।
  • WhatsApp सुन रहा है आपकी बातें? सरकार करेगी जांच, कंपनी ने जारी किया बयान
    फोड के दावे के बाद, Pixel के सपोर्ट फोरम के साथ-साथ ट्विटर पर कई व्हाट्सऐप यूजर्स ने कहा है कि ऐप से बाहर निकलने या बंद करने के बाद भी उनके डिवाइस पर माइक्रोफोन से संबंधित हरे रंग का डॉट एक्टिव दिख रहा है।
  • ChatGPT में गलती निकालो और 16 लाख रुपये तक जीतो, Open AI ने दिया खुला ऑफर
    बग बाउंटी प्रोग्राम नया कॉन्सेप्ट नहीं है। अक्सर, टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां प्रोग्रामर्स और एथिकल हैकर्स को अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में बग की रिपोर्ट करने के लिए रिवॉर्ड देती हैं।
  • वैज्ञानिकों का दावा- मंगल ग्रह पर था जीवन, आज भी हो सकते हैं ‘एलियंस बग’
    मंगल ग्रह के शुरुआती इतिहास में वहां पनपने वाले माइक्रोब, मीथेन-उत्पादक थे। वह उस ग्रह को डीप-फ्रीज कर सकते थे।
  • बग ढूंढ़ने पर Google दे रहा है 25 लाख रुपये, सभी को मिल रहा है मौका, जानें कैसे?
    Google का कहना है कि उसके OSS VRP प्रोग्राम में 'वल्नरेबिलिटी को डीपली और प्रोडक्ट की इम्पॉर्टेंस के आधार पर ही ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर में बग ढुंढ़ने वालों को 101 डॉलर से 31,337 डॉलर का इनाम मिलेगा।

Bug - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »