• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple यूजर्स को भारत सरकार की चेतावनी, अटैकर्स का शिकार बनने से पहले पढ़ ले ये खबर

Apple यूजर्स को भारत सरकार की चेतावनी, अटैकर्स का शिकार बनने से पहले पढ़ ले ये खबर

CERT-In ने Apple यूजर्स को सचेत रहने के लिए कहा है और उन OS वर्जन के बारे में बताया है, जिन्हें अटैकर्स अपना निशाना बना सकते हैं।

Apple यूजर्स को भारत सरकार की चेतावनी, अटैकर्स का शिकार बनने से पहले पढ़ ले ये खबर
ख़ास बातें
  • CERT-IN का कहना है कि Apple OS के कुछ वर्जन में इस तरह की कमजोरियां हैं
  • इनका फायदा अटैकर्स उठा सकते हैं और डिवाइस का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं
  • सिक्योरिटी प्रतिबंधों को बायपास करने जैसे काम कर सकते हैं अटैकर्स
विज्ञापन
Apple ने हाल ही में अपना नया मोबाइल ऑपरेटिंग वर्जन iOS 17 रिलीज किया था। इसमें कई नए फीचर्स और पिछले वर्जन की तुलना में ऑप्टटिमाइजेशन शामिल किए गए हैं। हालांकि, अब CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने Apple यूजर्स को इसके प्रोडक्ट में कई कमजोरियों के बारे में आगाह करते हुए 'हाई रिस्क' की चेतावनी जारी की है। iOS 17 के साथ-साथ macOS और WatchOS के कुछ वर्जन के लिए भी समान चेतावनी जारी की गई है। CERT-In अकसर साइबर सुरक्षा को लेकर प्रोडक्ट और सर्विसेस में वल्नेरेबिलिटी को लेकर लोगों को सावधान करती रहती है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली CERT-In ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें Apple यूजर्स को सचेत रहने के लिए कहा गया है। CERT-IN का कहना है कि ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ वर्जन में इस तरह की कमजोरियां हैं, जिनका फायदा अटैकर्स उठा सकते हैं और डिवाइस का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। इनके जरिए अटैकर्स मनमाना कोड निष्पादित करने, प्रिवलेजेस को एस्कलेट करने या टार्गेट सिस्टम पर सिक्योरिटी प्रतिबंधों को बायपास करने जैसे काम कर सकते हैं।

CERT-IN ने अपने बयान में कहा है कि (अनुवादित) "सुरक्षा घटक में सर्टिफिकेट वैलिडेशन समस्या, कर्नेल में एक समस्या और वेबकिट कंपोनेंट में एरर के कारण Apple प्रोडक्ट में ये कमजोरियां मौजूद हैं। एक अटैकर विशेष रूप से तैयार किए गए अनुरोध भेजकर इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है।"
Latest and Breaking News on NDTV

CERT-IN के अनुसार, प्रभावित सॉफ्टवेयर वर्जन में 12.7 से पहले के Apple macOS Moneterey वर्जन, 13.6 से पहले के Apple macOS Ventura वर्जन, 9.6.3 से पहले के Apple watchOS वर्जन, 10.0.1 से पहले के Apple watchOS वर्जन Apple iOS वर्जन 16.7 से पहले और iPadOS वर्जन 16.7 से पहले के वर्जन, 16.6.1 से पहले के Apple Safari वर्जन और यहां तक कि नए 17.0.1 से पहले के Apple iOS वर्जन और 17.0.1 से पहले के iPadOS वर्जन शामिल हैं।

Apple ने iOS 17 के लिए बग फिक्स जारी कर दिया है और सरकार ने यूजर्स को Apple द्वारा अनुशंसित अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

बता दें कि Apple ने 17 सितंबर को अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 17 को पेश किया था और इसे धीरे-धीरे Apple iPhones के लिए जारी करना शुरू कर दिया था। हालांकि, कई यूजर्स ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की थी। बाद में, बग्स को ठीक करने के लिए iOS 17.0.1 और iOS 17.0.2 को जारी किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »