• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Google देगा 26 लाख रुपये, AI सिस्टम में बग निकालने पर मिलेगा रिवार्ड

Google देगा 26 लाख रुपये, AI सिस्टम में बग निकालने पर मिलेगा रिवार्ड

Google ने अपना नया एआई बग बाउंटी प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी के AI सिस्टम में खामियों का पता लगाने और उनकी रिपोर्ट करने वाले सिक्योरिटी रिसर्चर को रिवार्ड मिलेगा।

Google देगा 26 लाख रुपये, AI सिस्टम में बग निकालने पर मिलेगा रिवार्ड

Photo Credit: Unsplash/Firmbee.com

गूगल सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है।

ख़ास बातें
  • Google ने अपना नया एआई बग बाउंटी प्रोग्राम शुरू किया है।
  • AI वलनेरिबिलिटी रिवार्ड प्रोग्राम सिक्योरिटी रिसर्चर को रिवार्ड देता है।
  • यह कंपनी के मौजूदा वल्नेरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम (VRP) में विस्तार है।
विज्ञापन

Google ने अपना नया एआई बग बाउंटी प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी के AI सिस्टम में खामियों का पता लगाने और उनकी रिपोर्ट करने वाले सिक्योरिटी रिसर्चर को रिवार्ड मिलेगा। यह AI वलनेरिबिलिटी रिवार्ड प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर को एआई सिस्टम की खास कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रेरित करना है। ऐसा करने वाले रिसर्चर्स को 26 लाख रुपये तक का रिवार्ड दिया जाएगा। आइए गूगल के इस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI सिस्टम में निकालनी होंगी खामी

यह पहल AI से संबंधित सिक्योरिटी कमजोरियों पर फोकस करते हुए कंपनी के मौजूदा वल्नेरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम (VRP) में विस्तार है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य उन कमजोरियों और गलतियों की पहचान करना है जहां एक AI सिस्टम ऑटोमैटिक तौर पर गलत या गैरजरूरी एक्शन कर सकता है, जैसे डिवाइस अनलॉक करना, डाटा लीक करना या अंजान अकाउंट को जानकारी भेजना आदि।

नया बग बाउंटी प्रोग्राम हाई-प्रोफाइल वाले AI प्रोडक्ट में सबसे जरूरी दिक्कतों को खोजने के लिए आया है, जिसमें गूगल सर्च, Gemini ऐप्स और Google वर्कस्पेस के मुख्य ऐप्स जैसे Gmail, Drive, Meet, Calendar आदि शामिल हैं, लेकिन यह सिर्फ इन तक ही सीमित नहीं है। अन्य प्रोडक्ट में ज्यादा संवेदनशील Google AI प्रोडक्ट जैसे AI Studio और Jules में AI फीचर्स साथ ही Google Workspace के नॉन-कोर एप्लिकेशन और Google प्रोडक्ट में अन्य AI इंटीग्रेशन शामिल हैं।

26 लाख का रिवार्ड

नए बोनस रिवार्ड में रिपोर्ट होने वाली कमजोरियों के लिए रिवार्ड $30,000 (लगभग 26,63,574 रुपये) तक हो सकता है। वहीं एक स्टैंडर्ड सिक्योरिटी फ्लो रिपोर्ट जिसमें किसी मेन प्रोडक्ट में बड़े एक्शन को ट्रिगर करने वाले सिक्योरिटी बग की जानकारी मिलती है तो इस पर $20,000 (लगभग 17,75,716 रुपये) तक रिवार्ड मिल सकता है। संवेदनशील डेटा एक्सफिलट्रेशन बग के लिए रिसर्चर को $15,000 (लगभग 13,31,787 रुपये) का रिवार्ड मिल सकता है। इसके अलावा फिशिंग एनेबल और मॉडल चोरी के मामलों के लिए $5,000 (लगभग 4,43,929 रुपये) तक रिवार्ड मिल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »