16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
कंपनी Blackview ने Xplore 1 को ऐसे फीचर के साथ पेश किया है जिसमें बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी कॉलिंग संभव है, मैसेज भेजे जा सकते हैं। इसे यूं समझें कि यह एक वॉकी-टॉकि के जैसे भी काम कर सकता है जो एक निर्धारित रेंज में कॉलिंग की सुविधा दे सकता है। फोन में 16GB तक रैम है, MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। फोन में 20,000mAh की बैटरी है। यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD810H सर्टिफिकेशन समेत IP69, IP69K रेटिंग से भी लैस है।