8GB रैम के साथ Blackview BL5000 रग्ड गेमिंग फोन लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

Blackview BL5000 में 6.36 इंच फुल एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट, 400ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद होगा।

8GB रैम के साथ Blackview BL5000 रग्ड गेमिंग फोन लॉन्च, जानें अन्य खूबियां
ख़ास बातें
  • Blackview BL5000 फोन IP68 और IP69K रेटेड है
  • ब्लैकव्यू बीएल5000 की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है
  • फोन में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
Blackview BL5000 फोन 5G सपोर्ट के साथ आने वाला रग्ड गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी द्वारा कथित रूप से लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो इस फोन में कई पावरफुल गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो कि फोन में गेमिंग अनुभव को और भी शानदार बना देते हैं। साथ ही गेमिंग के दौरान फोन के गर्म होने की दिक्कत को दूर करने के लिए कंपनी ने कूलिंग सिस्टम के साथ 3D कूलिंग पाइप दिया है जो कि फोन की गर्माहट को कम करने और फ्लॉलेस परफॉर्मेंस प्रदान करती है। फिलहाल फोन की कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Blackview BL5000 specifications

gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Blackview BL5000 में 6.36 इंच फुल एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट, 400ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ब्लैकव्यू बीएल5000 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का  Sony IMX362 सेंसर और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 2K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।  

फोन में 5,065mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल फुल चार्ज पर 8 घंटे तक की गेमिंग प्रदान करेगा। वहीं, फोन की बैटरी 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। यह फोन आईपी53 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है।

15 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। यह फोन IP68 और IP69K रेटेड है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »