Blackview BV9300 रग्ड फोन, AirBuds 10 Pro हुए लॉन्च, 15080mAh की तगड़ी बैटरी से है लैस

AirBuds 10 Pro में 16.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो कि बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

Blackview BV9300 रग्ड फोन, AirBuds 10 Pro हुए लॉन्च, 15080mAh की तगड़ी बैटरी से है लैस

Photo Credit: Blackview

Blackview BV9300 में 15,080mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Blackview BV9300 की कीमत $191.99 (लगभग 15,738 रुपये) है।
  • Blackview BV9300 की कीमत $191.99 (लगभग 15,738 रुपये) है।
  • AirBuds 10 Pro में 16.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
रग्ड स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Blackview ने दो नए फ्लैगशिप डिवाइस BV9300 रग्ड फोन और AirBuds 10 Pro ultra ओपन ईयर ईयरफोन्स को लॉन्च किया है। BV9300 में शानदार परफॉर्मेंस के साथ एक यूनिक लेजर रेंजफाइंडर और टॉर्च दिया गया है जो कि आउटडोर एक्टिविटी वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। वहीं AirBuds 10 Pro हाई एंड ऑडियो क्वालिटी और कंफर्टेबल फिट प्रदान करता है। यहां हम आपको Blackview डिवाइसेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Blackview BV9300 और AirBuds 10 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Blackview BV9300 की कीमत $191.99 (लगभग 15,738 रुपये) है। वहीं AirBuds 10 Pro को अर्ली बर्ड डिस्काउंट के बाद $25.99 (लगभग 2,130 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह एक्सक्लूसिव ऑफर सिर्फ 5 दिनों के लिए वैध है। यह 10 मई से 14 मई 2023 तक जारी रहेगा। 
 

Blackview BV9300 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Blackview BV9300 रग्ड फोन में 21GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Helio G99 प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 15080mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Blackview BV9300 में लेजर रेंजफाइंडर दिया गया है। BV9300 रग्ड फोन में 15,080mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यह 3.5 घंटे की चार्जिंग से करीब 1,828 घंटे स्टेंडबाय टाइम प्रदान करता है। Blackview BV9300 गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, ट्रैवलिंग और वॉर्किंग के लिए बेस्ट है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है।
 

Blackview AirBuds 10 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


AirBuds 10 Pro में 16.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो कि बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। ईयरबड्स में एडवांस ENC नॉयज कैंसलेशन और बीमफोर्मिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि क्लियर कॉल्स प्रदान करती है। ईयरबड्स शानदार ऑडियो प्लेबैक प्रदान करता है। AirBuds 10 Pro में 550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 36 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »