• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 6,580mAh बैटरी के साथ Blackview Tab 11 टैबलेट Aliexpress पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन आए सामने

6,580mAh बैटरी के साथ Blackview Tab 11 टैबलेट Aliexpress पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन आए सामने

Blackview Tab 11 टैबलेट फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ Aliexpress वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, Blackview Tab 11 एंड्रॉयड 11 आधारित Doke OS_P 2.0 पर काम करेगा। इसमें 10.36 इंच फुल-एचडी+ (1200 x 2000 पिक्सल) 2K डिस्प्ले दिया जाएगा।

6,580mAh बैटरी के साथ Blackview Tab 11 टैबलेट Aliexpress पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन आए सामने
ख़ास बातें
  • Blackview Tab 11 में मिल सकता है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • ब्लैकव्यू टैब 11 की सेल कथित रूप से 6 दिसंबर से शुरू होगी
  • टैब Aliexpress वेबसाइट पर लिस्ट है
विज्ञापन
Blackview Tab 11 कंपनी का आगामी टैबलेट होगा, जो कि लॉन्च से पहले Aliexpress वेबसाइट पर फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है। बता दें, नाम से मालूम चलता है कि यह टैब इस साल जून महीने में लॉन्च हुए Blackview Tab 10 का सक्सेसर होगा। लिस्टिंग के अनुसार, ब्लैकव्यू टैब 11 में ग्राहकों को 10.36 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। साथ यह टैब ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। हालांकि, इसकी सेल 6 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

Blackview Tab 11 टैबलेट फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ Aliexpress वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, Blackview Tab 11 एंड्रॉयड 11 आधारित Doke OS_P 2.0 पर काम करेगा। इसमें 10.36 इंच फुल-एचडी+ (1200 x 2000 पिक्सल) 2K डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 15:9 आस्पेक्ट रेशियो और 360nits अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा, यह टैब ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी।

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद होगा, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। टैब में तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, वो हैं मैटेरॉइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर और टील ग्रीन।

ब्लैकव्यू टैब 11 में 6,580 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। टैब का वज़न 460 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी विकल्प में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस आदि शामिल होंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »