• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ‘हथौड़े जैसा मजबूत’ स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 8800mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा, जानें डिटेल

‘हथौड़े जैसा मजबूत’ स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 8800mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा, जानें डिटेल

Blackview Oscal Pilot 2 : इसकी बाहरी बनावट फोन को मजबूत और टिकाऊ बनाती है। दावा है कि यह फोन माइनस 20 डिग्री टेंपरेचर से लेकर 60 डिग्री तापमान तक इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

‘हथौड़े जैसा मजबूत’ स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 8800mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा, जानें डिटेल

मीडियाटेक का G99 प्रोसेसर इसमें लगाया गया है। हालांकि यह 5जी स्‍मार्टफोन है।

ख़ास बातें
  • Blackview Oscal Pilot 2 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • 8800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है इसमें
  • 256 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है इस फोन में
विज्ञापन
Blackview Oscal Pilot 2 : जानी-मानी स्‍मार्टफोन कंपनी Blackview ने Oscal Pilot 2 नाम से एक रगड स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसकी बाहरी बनावट फोन को मजबूत और टिकाऊ बनाती है। दावा है कि यह फोन माइनस 20 डिग्री टेंपरेचर से लेकर 60 डिग्री तापमान तक इस्‍तेमाल किया जा सकता है। फोन में दो स्‍क्रीन्‍स दी गई हैं और 8800 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। मीडियाटेक का G99 प्रोसेसर इसमें लगाया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और सभी प्रमुख फीचर्स। 
 

Blackview Oscal Pilot 2 Price 

Blackview Oscal Pilot 2 को तीन कलर ऑप्‍शंस- ऑरेंज, ब्‍लैक और ग्रीन में लाया गया है। इसकी कीमत 279.99 डॉलर (लगभग 23,263 रुपये) है। इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Blackview Oscal Pilot 2 Specifications, Features

Blackview Oscal Pilot 2 में 6.5 इंच का डिस्‍प्‍ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज और रेजॉलूशन 1080 x 2400 पिक्‍सल्‍स है। फोन में एक और डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो बैक साइड में टॉप पर राउंडेड स्‍टाइल में है। उसका साइज 1.3 इंच है। यह नोटिफ‍िकेशन देखने के काम आता है। 

जानकारी के अनुसार, यह फोन पानी के अंदर टिका रह सकता है और 1.2 मीटर की हाइट से गिरने पर भी टूटने से बच सकता है। Blackview Oscal Pilot 2 में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज है। हालांकि यह 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। 

Blackview Oscal Pilot 2 में 8800 एमएएच की बैटरी दी गई है। उसे 45 वॉट की स्‍पीड से चार्ज किया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग का आइसोसेल GN5 सेंसर है। एक अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा भी डिवाइस में मिलता है। दो एलईडी फ्लैश लाइट इसमें हैं, जिससे यह टॉर्च के रूप में काम आ सकता है। फोन का वजन 368 ग्राम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »