• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 22000mAh बैटरी वाला टैबलेट Blackview Active 8 Pro लॉन्‍च, 2 महीने तक नहीं करना होगा चार्ज! जानें प्राइस और बाकी खूबियां

22000mAh बैटरी वाला टैबलेट Blackview Active 8 Pro लॉन्‍च, 2 महीने तक नहीं करना होगा चार्ज! जानें प्राइस और बाकी खूबियां

Blackview Active 8 Pro : टैब का प्रमोशनल पीरियड 10 से 14 जुलाई तक होगा। तब इसे 239.99 डॉलर लगभग 19,691 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

22000mAh बैटरी वाला टैबलेट Blackview Active 8 Pro लॉन्‍च, 2 महीने तक नहीं करना होगा चार्ज! जानें प्राइस और बाकी खूबियां

Photo Credit: aliexpress

Blackview Active 8 Pro में 10.36 इंच का 2.4K आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 2,000 x 1,200 पिक्सल रेजॉलूशन मिलता है।

ख़ास बातें
  • दावा है कि इसकी बैटरी 60 दिनों का स्‍टैंडबाय टाइम देती है
  • यह एक रगड टैबलेट है, जो जल्‍दी टूटता-फूटता नहीं है
  • कंपनी वर्ल्‍डवाइड शिपिंग का दावा करती है
विज्ञापन
टैबलेट मार्केट में एक चौंकाने वाला प्रोडक्‍ट लॉन्‍च हुआ है। ब्‍लैकव्‍यू (Blackview) नाम की कंपनी Blackview Active 8 Pro टैबलेट लाई है, जिसमें 22 हजार एमएएच की बैटरी है। इस ब्रैंड ने मार्च महीने में भी Blackview Tab 16 नाम से टैब पेश किया था। 22 हजार mAh बैटरी वाले नए टैब की एक ओर खूबी है कि यह रगड टैबलेट है, जिसका मतलब है जल्‍दी टूटता-फूटता नहीं और विषम परिस्‍थ‍ितियों में स्‍मूद फंक्‍शनिंग करता है। 
 

Blackview Active 8 Pro की कीमत और उपलब्‍धता 

Blackview Active 8 Pro का प्रमोशनल पीरियड 10 से 14 जुलाई तक होगा। तब इसे 239.99 डॉलर लगभग 19,691 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। हालांकि कंपनी वर्ल्‍डवाइड शिपिंग का दावा करती है और जब हमने Blackview Active 8 Pro के लिंक पर क्लिक किया, तब aliexpress पर इसकी कीमत 33,669 रुपये दिखाई दी। कंपनी ने कहा है कि वह पहले 200 कस्‍टमर्स को ब्लूटूथ कीबोर्ड फ्री देगी। 
 

Blackview Active 8 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Blackview Active 8 Pro में 10.36 इंच का 2.4K आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 2,000 x 1,200 पिक्सल रेजॉलूशन मिलता है। इस टैब में हरमन कार्डन का क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। टैब के दो तरफ स्‍पीकर फ‍िट किए गए हैं, ताकि अच्‍छा साउंड जनरेट हो। 

Blackview Active 8 Pro में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर है। इसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे वाईफाई के अलावा 4जी सिम से भी कनेक्‍ट किया जा सकता है। कंपनी ने ओटीजी, एनएफसी के अलावा एफएम रेडियो की पेशकश की है, जो टैबलेट में आमतौर पर नहीं होगा। 

Blackview Active 8 Pro में 48MP का कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है। जैसाकि हमने बताया इसमें 22 हजार एमएएच की बैटरी है। उसे 33W के चार्जर से फुल किया जा सकता है। दावा है कि बैटरी 1,440 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम देती है। यह 60 दिनों यानी 2 महीन के बराबर है। 

Blackview Active 8 Pro एक रगड टैबलेट है। इसे IP68/IP69K रेटिंग के अलावा MIL-STD-810 H सर्टिफ‍िकेशन भी मिला है। MIL-STD-810 H का मतलब है कि यह टैब विषम वातावरण में भी काम करता रहता है। पानी और धूल से होने वाला नुकसान भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाता। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »