Blackview A200 Pro हुआ लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा, 5050mAh बैटरी से है लैस

Blackview A200 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।

Blackview A200 Pro हुआ लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा, 5050mAh बैटरी से है लैस

Photo Credit: Blackview

Blackview A200 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Blackview A200 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • Blackview A200 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Blackview A200 Pro में 5,050mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Blackview ने दमदार फीचर्स के साथ Blackview A200 Pro स्मार्टफोन पेश किया है। A200 Pro में मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा से लैस है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन भी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड DokeOS 4.0 सिस्टम पर काम करता है। Blackview रग्ड स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है, लेकिन A200 Pro को रग्ड फोन के तौर पर डिजाइन नहीं किया गया है। यहां हम आपको Blackview A200 Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Blackview A200 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Notebookcheck के अनुसार, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Blackview A200 Pro  में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। ब्लैकव्यू A200 प्रो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,050mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन दो 4जी एलटीई सिम के साथ स्टैंडबाय पर 24 दिनों तक चल सकता है। बैटरी फोन को 7.5 घंटे गेमिंग/ 20 घंटे म्यूजिक प्लेबैक/ 25 घंटे कॉल टाइम तक सपोर्ट कर सकती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ब्लैकव्यू के इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। यह फोन ArcSoft 6.0 इमेज प्रोसेसिंग का सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें एक अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 


Blackview A200 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Blackview A200 Pro  ग्लोबल लेवल पर अलीएक्सप्रेस पर पहले 1,000 ऑर्डर के लिए 199 डॉलर (लगभग 16,573 रुपये) में उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर अवधि के बाद Blackview A200 Pro की कीमत 219.99 डॉलर (लगभग 18,321 रुपये) हो जाएगी। यह स्मार्टफोन 21 अगस्त से 27 अगस्त तक प्री-सेल अवधि के दौरान लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगा। ब्लैकव्यू पहले 200 ग्राहकों को फ्री AirBuds 4 की पेशकश कर रहा है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blackview A200 Pro, Smartphone Under 20K
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »