देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पिछले महीने 13 शहरों और महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट्स के लिए इंडिपेडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) किए थे।
BSNL ने बताया है कि उसकी 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। कंपनी ने कहा कि यह टाइटल पावर, स्पीड और कंपनी के भविष्य के 5G नेटवर्क का संकेत है। BSNL की अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। इस महीने की शुरुआत में BSNL ने देश भर में एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था।
Bharti Airtel यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश करती है जो लम्बे समय तक बेनिफिट्स देता रहता है। Airtel के Truly Unlimited प्रीपेड प्लान्स में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में डेली 2GB डेटा, 5G, अनलिमिटिड कॉल, 100 SMS, ओटीटी जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसे 979 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है।
Bharti Airtel को यूजर बेस में बड़ी बढ़ोत्तरी मिली है। कंपनी के 20 लाख के लगभग सब्सक्राइबर बीते अक्टूबर में बढ़े हैं। वहीं, Jio के 79.7 लाख सब्सक्राइबर्स सितंबर में कम हो गए थे। जबकि अक्टूबर में यह संख्या 37.60 लाख रही। साथ ही Vi के भी 19.77 लाख यूजर्स अक्टूबर में कम हो गए। Reliance Jio का भारत में मार्केट शेयर 39.9% है। Airtel का भारत में मार्केट शेयर 33.5% है।
2021 की स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने 57,122.65 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम हासिल किया। वहीं, दूसरी ओर भारती एयरटेल ने द्वारा जारी बयान में बताया गया कि इस नीलामी में कंपनी ने 18,699 करोड़ रुपये की रेडियोवेव्ज़ अधिग्रहित की।
देश की अब तक की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी के पांचवें दिन दूरसंचार कंपनियों ने 65,789 करोड़ रुपये की बोली लगाई। स्पेक्ट्रम के लिए गुरुवार को 31 दौर की बोलियां लगीं।
रिलायंस जियो इंफोकॉम की लांचिंग से मुकाबला करने के लिए भारती एयरटेल पूरी तरह से तैयार है और उसकी आय हिस्सेदारी और मार्जिन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बात ड्यूश बैंक मार्केट्स रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में कही