Beta Update

Beta Update - ख़बरें

  • प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
    WhatsApp iPhone यूजर्स के लिए नया View Once टेक्स्ट मैसेज फीचर टेस्ट कर रहा है। इसके जरिए भेजा गया टेक्स्ट मैसेज रिसीवर केवल एक बार पढ़ सकेगा। मैसेज खोलने के बाद स्क्रीनशॉट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, कॉपी और फॉरवर्ड करने पर भी रोक रहेगी। पढ़ने के बाद मैसेज बंद करते ही उसका कंटेंट दोबारा नहीं देखा जा सकेगा। फिलहाल यह फीचर iOS के बीटा वर्जन 26.45.10.73 में चुनिंदा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। सभी iPhone यूजर्स के लिए इसे कब जारी किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए Sticker Reactions फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसकी मदद से किसी मैसेज पर Emoji के अलावा स्टिकर लगाकर भी रिएक्शन दिया जा सकेगा। खास बात यह है कि एक ही मैसेज पर अधिकतम 20 स्टिकर रिएक्शन्स लगाने की सुविधा मिल सकती है। इसमें यूजर्स अपनी मौजूदा स्टिकर कलेक्शन से स्टैटिक और एनिमेटेड दोनों तरह के स्टिकर चुन सकेंगे। मैसेज मेन्यू में इसके लिए नया शॉर्टकट मिलेगा। यूजर्स यह भी देख सकेंगे कि किसने कौन-सा स्टिकर लगाया है। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा Android Beta टेस्टर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।
  • WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए नया चैट प्रीव्यू फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स किसी बातचीत पर देर तक टैप करके उसके हालिया मैसेज बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे। इस दौरान सामने वाले को मैसेज पढ़े जाने का ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा। नए फीचर में चैट को पिन, आर्काइव, म्यूट और डिलीट करने जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं। WABetaInfo ने इसे WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.44.11 में देखा है। फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग में है और आम यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
    Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर रोलआउट कर रही है जो एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए पहुंच भी गया है। रील्स को अब मीडिया पिकर में नहीं खोजना होगा। बल्कि अटैचमेंट मेन्यु में ही एक बटन मिल जाएगा जिसकी मदद से रील शेयर करना काफी सरल होगा। यहां से यूजर अपनी हालिया ब्राउज की गई रील्स देख सकते हैं।
  • WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए Voice Message Widget फीचर पर काम कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp Beta for Android 2.26.24.2 अपडेट में देखा गया है। नए विजेट की मदद से यूजर्स सीधे फोन की होम स्क्रीन से वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकेंगे और उसे किसी कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर एक साथ कई लोगों को वॉइस मैसेज भेजने का सपोर्ट भी दे सकता है। इसके अलावा WhatsApp वॉइस नोट्स को स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर करने का विकल्प भी दे सकता है। फिलहाल फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है।
  • अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए प्राइवेसी फीचर की तैयारी कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी View-Once Text Messages फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज को भी View Once मोड में भेज सकेंगे, जैसा कि फिलहाल फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स Send बटन को लॉन्ग प्रेस करके "Send as view once" ऑप्शन चुन पाएंगे। इसके बाद रिसीवर मैसेज को सिर्फ एक बार ही देख सकेगा। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल किसी बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है।
  • iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
    Apple ने हाल ही में iOS 27 से पर्दा उठाया है। कंपनी का नया सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लेकर आने वाला है। अब इसी के साथ कंपनी एक ऐसा कमाल का फीचर जोड़ने जा रही है जिसकी मदद से iPhone में रिकवरी करना चुटकी का खेल हो जाएगा।
  • iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
    Apple ने WWDC 2026 के दौरान iOS 27 लॉन्च किया है। नए अपडेट में Siri AI, Apple Intelligence फीचर्स, Liquid Glass डिजाइन और Safari समेत कई ऐप्स के लिए नए टूल्स दिए गए हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए कई मॉडल्स को iOS 27 अपडेट मिलेगा। हालांकि सभी AI फीचर्स हर डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होंगे। डेवलपर बीटा फिलहाल जारी हो चुका है, जबकि पब्लिक बीटा जुलाई में और स्टेबल अपडेट सितंबर में आने की उम्मीद है।
  • WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर “WhatsApp Plus” नाम का नया सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रहा है, जो यूजर्स को एडवांस कस्टमाइजेशन और अतिरिक्त फीचर्स देगा। कंपनी के मुताबिक, बेसिक फीचर्स जैसे मैसेजिंग और कॉलिंग पहले की तरह फ्री रहेंगे और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी जारी रहेगा। इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा चैट पिन करने, नए थीम्स, कस्टम आइकन, प्रीमियम स्टिकर्स और रिंगटोन्स जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे। फिलहाल यह फीचर Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत करीब €2.49 प्रति महीने हो सकती है।
  • WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
    WhatsApp Android के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो बिजनेस चैट्स को ऑटोमैटिकली अलग सेक्शन में ऑर्गनाइज करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करने में मदद करेगा। यूजर्स 24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स को अलग सेक्शन में शिफ्ट कर सकेंगे, जिससे मेन चैट लिस्ट ज्यादा क्लीन रहेगी। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है। इसके बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
    WhatsApp अपने वेब वर्जन के लिए Chat Themes फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स चैट इंटरफेस को कस्टमाइज कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें करीब 49 अलग-अलग थीम वेरिएशन्स मिलेंगे, जो मैसेज बबल कलर और वॉलपेपर को बदलेंगे। यूजर्स हर चैट के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे, जिससे पर्सनल और ग्रुप चैट्स को अलग पहचान मिलेगी। खास बात यह है कि ये थीम्स प्राइवेट होंगी और सिर्फ यूजर को ही दिखाई देंगी। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है।
  • आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
    Samsung ने One UI 8.5 Beta प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जो Android 16 QPR2 पर बेस्ड है। इस बार कंपनी ने बीटा को सिर्फ फ्लैगशिप डिवाइसेज तक सीमित नहीं रखा और Galaxy A-सीरीज के फोन को भी शामिल किया है। यह प्रोग्राम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है। यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसमें शामिल होकर नए फीचर्स का पहले अनुभव ले सकते हैं।
  • WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
    WhatsApp ने यूजरनेम फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, जिससे उन्हें आसानी से सर्च किया जा सकेगा। यह फीचर प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है और इसमें कुछ कैरेक्टर नियम भी तय किए गए हैं।
  • ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
    WhatsApp एक नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और कॉल शुरू होते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।
  • ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
    Meta अब WhatsApp को कार तक लाने की तैयारी में है। कंपनी ने Apple CarPlay के लिए WhatsApp का नेटिव ऐप बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस नए एक्सपीरियंस में यूजर्स को चैट लिस्ट, कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स जैसे बेसिक फीचर्स मिलेंगे, लेकिन फोकस पूरी तरह वॉइस इंटरैक्शन पर रहेगा। यूजर Siri की मदद से मैसेज भेज और कॉल कर सकते हैं। फिलहाल इसमें एडवांस फीचर्स जैसे स्टिकर्स या फुल वॉइस मैसेज सपोर्ट नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »