मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!

WhatsApp Web पर जल्द Chat Themes फीचर आने वाला है, जिसमें 49 थीम ऑप्शन्स मिलेंगे और यूजर्स चैट को कस्टमाइज कर सकेंगे।

मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
ख़ास बातें
  • WhatsApp Web पर 49 नए चैट थीम्स जल्द आने वाले हैं
  • यूजर्स हर चैट के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे
  • सभी थीम्स प्राइवेट होंगी और दूसरों को नहीं दिखेंगी
विज्ञापन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है, और अब कंपनी अपने वेब वर्जन को भी अपग्रेड करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Web के लिए नया Chat Themes फीचर डेवलप किया जा रहा है, जिससे यूजर्स अपने चैट इंटरफेस को कस्टमाइज कर पाएंगे। इस अपडेट के बाद डेस्कटॉप यूजर्स को भी वही विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है, जो अभी मोबाइल ऐप (Android और iOS) पर मिलता है।

WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर के जरिए यूजर्स WhatsApp Web पर एक डिफॉल्ट चैट थीम सेट कर सकेंगे। ये थीम्स चैट के मैसेज बबल्स के कलर को बदलेंगी और साथ में मैचिंग वॉलपेपर भी सेट करेंगी, जिससे पूरी चैट का लुक ज्यादा क्लीन और कोहिसिव दिखेगा।

फिलहाल WhatsApp Web पर कस्टमाइजेशन काफी लिमिटेड है। यूजर्स सिर्फ वॉलपेपर सेट कर सकते हैं और कुछ डूडल ओवरले ऐड कर सकते हैं। लेकिन नए Chat Themes फीचर के आने के बाद यह कमी काफी हद तक दूर हो सकती है और वेब एक्सपीरियंस मोबाइल ऐप जैसा हो जाएगा।

इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि इसमें चैट-लेवल कस्टमाइजेशन मिलेगा। यानी यूजर अलग-अलग चैट्स के लिए अलग-अलग थीम सेट कर सकेगा। इससे पर्सनल, वर्क और ग्रुप चैट्स को आसानी से अलग पहचान मिल पाएगी।

फीचर ट्रैकर आगे बताता है कि WhatsApp इस फीचर के तहत करीब 49 अलग-अलग थीम वेरिएशन्स टेस्ट कर रहा है, जिसमें कई कलर शेड्स और टोन ऑप्शन्स शामिल हैं, जैसे ब्लू के अलग-अलग वर्जन। इससे यूजर्स को अपने हिसाब से लुक फाइन-ट्यून करने की ज्यादा आजादी मिलेगी।

एक और जरूरी बात यह है कि ये चैट थीम्स कथित तौर पर पूरी तरह प्राइवेट होंगी। यानी जो बदलाव आप करेंगे, वह सिर्फ आपको ही दिखेगा और सामने वाले यूजर के चैट इंटरफेस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और उम्मीद की जा रही है कि इसे पहले बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद आने वाले अपडेट्स में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »