• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर

WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर

WhatsApp यूजरनेम फीचर रोलआउट कर रहा है, जिससे यूजर्स बिना नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे।

WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर

Photo Credit: Pexels/ Anton

ख़ास बातें
  • WhatsApp में यूजरनेम फीचर रोलआउट शुरू, नंबर शेयर जरूरी नहीं
  • यूजर्स यूनिक यूजरनेम से सर्च होकर कनेक्ट कर सकेंगे
  • फीचर फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध, जल्द बड़े पैमाने पर रिलीज होगा
विज्ञापन

WhatsApp यूजर्स के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा यूजरनेम फीचर अब रोलआउट होना शुरू हो गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी दूसरों से कनेक्ट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसे धीरे-धीरे ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यूजरनेम सेट करने के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए और उसमें कम से कम एक लेटर होना जरूरी है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस नए अपडेट के बाद यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, जिससे दूसरे लोग उन्हें सर्च करके सीधे कनेक्ट कर पाएंगे। इससे प्राइवेसी बेहतर होगी और नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, यूजरनेम सेट करने के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए और उसमें कम से कम एक लेटर होना जरूरी है। इसके अलावा इसमें लोअरकेस लेटर्स, नंबर, डॉट और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह “www.” से शुरू या “.com” या “.net” जैसे डोमेन पर खत्म नहीं होना चाहिए।

इस फीचर का एक्सेस चेक करने के लिए यूजर्स WhatsApp की प्रोफाइल सेटिंग्स में जा सकते हैं। अगर फीचर उनके अकाउंट के लिए उपलब्ध होगा, तो वहां यूजरनेम बनाने का ऑप्शन दिखाई देगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि WhatsApp इस फीचर को Meta के अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ लिंक कर सकता है। यानी अगर कोई यूजरनेम पहले से Facebook या Instagram पर लिया जा चुका है, तो उसे क्लेम करने के लिए यूजर को अकाउंट वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है।

फिलहाल यह फीचर शुरुआती चरण में है, लेकिन आने वाले समय में इसके जरिए WhatsApp पर कनेक्ट करना और भी आसान और सुरक्षित हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »