Meta अब WhatsApp को CarPlay तक ले जा रहा है। नया नेटिव ऐप फिलहाल बीटा टेस्टिंग में है, जहां यूजर्स वॉइस के जरिए मैसेज और कॉल कर पाएंगे।
काफी समय तक लिमिटेड एक्सपीरियंस देने के बाद अब Meta ने WhatsApp को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से एक्सपैंड करना शुरू कर दिया है। हाल ही में ऐप को iPad और Apple Watch के लिए बेहतर सपोर्ट मिला और अब कंपनी इसे Apple CarPlay पर लाने की तैयारी में है। WhatsApp का नेटिव CarPlay ऐप फिलहाल कथित तौर पर बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया गया है, जिससे यह साफ है कि कंपनी कार इंफोटेनमेंट स्पेस में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
WABetaInfo के मुताबिक, फिलहाल यह फीचर सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो WhatsApp के TestFlight प्रोग्राम का हिस्सा हैं और जिनकी कार में CarPlay सपोर्ट मौजूद है। हालांकि अभी नए बीटा टेस्टर्स के लिए जगह नहीं है, लेकिन जो यूजर्स पहले से जुड़े हैं, वे इस नए एक्सपीरियंस को टेस्ट कर सकते हैं। लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
फीचर ट्रैकर ने बताया है कि CarPlay पर WhatsApp खोलने पर यूजर्स को एक सिंपल चैट लिस्ट दिखाई देती है, जिसमें हाल की बातचीत दिखती है। हालांकि यहां पूरा चैट हिस्ट्री खोलने का ऑप्शन नहीं दिया गया है, क्योंकि ऐप का फोकस वॉइस बेस्ड इंटरैक्शन पर रखा गया है। यूजर Siri या वॉइस कमांड के जरिए मैसेज भेज सकते हैं। चैट लिस्ट में यह भी दिखता है कि कौन सा चैट पिन्ड है, म्यूट है या आखिरी मैसेज कब आया था।
आगे बताया गया है कि अगर यूजर को किसी ऐसे कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजना है जो हाल की चैट में नहीं है, तो “New Message” बटन से सीधे एड्रेस बुक से कॉन्टैक्ट चुनकर वॉइस के जरिए मैसेज भेजा जा सकता है। इसके अलावा Calls टैब में हाल ही में किए गए कॉल्स की लिस्ट मिलेगी, जहां से यूजर जल्दी से कॉल बैक कर सकेंगे।
ऐप में एक Favorites सेक्शन भी दिया जाएगा, जिससे जरूरी कॉन्टैक्ट्स तक क्विक एक्सेस मिलेगा। हालांकि इस शुरुआती बीटा में स्टिकर्स भेजने, फुल वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने या एडवांस फीचर्स का सपोर्ट नहीं दिया गया है। फिलहाल WhatsApp CarPlay पर बेसिक कम्युनिकेशन तक सीमित नजर आता है, लेकिन आगे के अपडेट्स में इसमें और फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999