• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IND vs AUS T20I Live: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरे T20 मैच का घमासान, यहां देखें फ्री!

IND vs AUS T20I Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरे T20 मैच का घमासान, यहां देखें फ्री!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है।

IND vs AUS T20I Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरे T20 मैच का घमासान, यहां देखें फ्री!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है

ख़ास बातें
  • आज के मैच पर भी बारिश के बादल मंडरा रहे हैं
  • मैच मेलबर्न में होगा और टॉस 1.15 PM बजे होने वाला है
  • इससे पहले हुए मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। इससे पहले हुए मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था जो कि फैंस के लिए निराशा का कारण बना। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। टीम अच्छी शुरुआत के साथ आगे बढ़ रही थी कि बारिश ने मैच बिगाड़ दिया। 

हालांकि आज के मैच को लेकर भी पुख्ता रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। मैच मेलबर्न में होगा और टॉस 1.15 PM बजे होने वाला है। दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में होगी। आज के मैच पर भी बारिश के बादल मंडरा रहे हैं जिससे कि मैच में खलल पैदा होने की संभावना बनी हुई है। 

अगर आप घर बैठे इन मैचों को देखना चाहते हैं तो हम आपको पूरी जानकारी यहां पर दे रहे हैं कि आप इन मैचों को कहां पर, और कैसे एकदम फ्री में देख सकते हैं। साथ ही अगर आप टीवी के अलावा अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो उसका प्लेटफॉर्म भी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Ind vs Aus दूसरा T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 दूसरा मैच आज यानी 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। मैच मेलबर्न के स्टेडियम में होगा।

Ind vs Aus दूसरा T20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच आज 1.45 PM (भारतीय समयानुसार) पर शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.15 PM पर होगा। 

Ind vs Aus दूसरा T20 मैच कौन से चैनल पर होगा लाइव?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं। 

Ind vs Aus दूसरा T20 मैच ऑनलाइन कहां देखें फ्री?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच को अगर आप मोबाइल, स्मार्ट TV या लैपटॉप पर एन्जॉय करना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। अगर पहले से सब्सक्रिप्शन है तो आप फ्री में मैच लाइव देख सकते हैं। अगर आपके पास इस ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भी इस मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »