• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! Paytm फाउंडर ने यूं दिया रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! Paytm फाउंडर ने यूं दिया रिएक्शन

सरकार इस पॉलिसी को अगले साल तक लागू करने की तैयारी में है।

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! Paytm फाउंडर ने यूं दिया रिएक्शन

Instagram, Facebook, TikTok जैसे प्लेटफॉर्म 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए होंगे बैन

ख़ास बातें
  • 16 साल या उससे कम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया होगा बैन।
  • Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इस कदम की तारीफ की है।
  • सरकार इसे अगले साल तक लागू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला किया है। सरकार सोशल मीडिया पर बैन लगाने जा रही है। सोशल मीडिया के मनुष्य के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अब चर्चा गर्म होने लगी है। दुनिया भर में एक आवाज इस तरफ उठती मालूम होती है कि सोशल मीडिया कैसे इंसान को और ज्यादा अकेला बनाता जा रहा है। उससे उसका हष्ट-पुष्ट जीवन धीरे-धीरे छीनता जा रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक खास उम्र के नीचे सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने का फैसला किया है। 

ऑस्ट्रेलिया जल्द ही 16 साल या उससे कम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया को बैन करने जा रहा है। यहां पर एक पॉलिसी तैयार कर ली गई है जो युवाओं को ऑनलाइन रिस्क में पड़ने से रोकने के मकसद से तैयार की गई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी एल्बानीस ने घोषणा की है कि सरकार देश के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए पॉलिसी ला रही है। फैसला काफी कड़ा है। सरकार इसे अगले साल तक लागू करने की तैयारी में है। Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने इस कदम की तारीफ की है। शर्मा ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार के इस कदम का समर्थन किया। 

प्रधानमंत्री एल्बानीस ने कहा कि सोशल मीडिया बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है। युवाओं के लिए भी यह खतरनाक है। सोशल मीडिया पर इस तरह का कंटेंट सामने आ रहा है जो बच्चों और युवाओं को भटका रहा है। यह कानून किसी भी छूट के बिना प्रमुख प्लेटफार्म्स पर एक आयु सीमा को अनिवार्य रूप से लागू करेगा, जिससे ऑस्ट्रेलिया की यह नई पॉलिसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कठोर नीतियों में एक बन जाएगी। 

Instagram, Facebook, TikTok, X (पहले Twitter), और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स को इसके लिए उम्र की वैरिफिकेशन के लिए एडवांस तरीके अपनाने होंगे जिसमें बायोमीट्रिक, गर्वनमेंट आईडी जैसी चीजें अनिवार्य होंगी। अभी तक किसी भी देश ने इस तरह का कदम नहीं उठाया है जहां पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने के लिए इतने कड़े मापदंडों का इस्तेमाल किया गया हो। यह कानून लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की यह अपनी जिम्मेदारी होगी कि वह कम उम्र के यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लॉगिन होने से रोके। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »