भारत में इस समय बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा हो रही है।
Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva
ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था।
भारत में इस समय बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा हो रही है। अब मंगलवार को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत सोशल मीडिया कंपनियों के साथ उम्र के आधार पर बैन लगाने पर चर्चा कर रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद अन्य देशों में भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को प्रतिबंध करने को लेकर इस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। अब भारत में भी इसी तरह के प्रतिबंध पर बात होनी शुरू हो गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नई दिल्ली में आयोजित एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने डीपफेक पर सख्त नियमों की जरूरत को बताया और आने वाले दो सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अनुमानित 200 अरब डॉलर के निवेश की सराहना की। एआई इम्पैक्ट समिट में वैष्णव ने कहा कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन एक ऐसा मुद्दा है जिसे अब कई देश मान रहे हैं कि उम्र के आधार पर प्रतिबंध होना जरूरी है। वर्तमान में हम डीपफेक और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ उम्र के आधार पर बैन को लेकर बातचीत कर रहे हैं और इस दिक्कत से निपटने का सही तरीका खोज रहे हैं। इससे पहले आंध्र प्रदेश के एक मंत्री ने कहा था कि वह बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने के लिए काम कर रहे हैं। मगर अब केंद्रीय मंत्री वैष्णव की बातों से पता चलता है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई हो सकती है।
बीते साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब, स्नैपचैट समेत कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रतिबंधित करने का नियम लागू किया। अगर यह नहीं माना जाता है तो कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं बीते महीने फ्रांस के सांसदों ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने वाला एक बिल पारित किया था, जिसे कानून बनने से पहले सीनेट में वोट की जरूरत है। इसके अलावा कई अन्य देश भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट