असूस ने अपनी सेल्फी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 4 सेल्फी लॉन्च कर दिया है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी की कीमत रुपये है। फोन डीपसी ब्लैक, मिंट ग्रीन, रोज़ पिंक और सनलाइट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
ताइवानी कंपनी असूस ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी और असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी का एक और वेरिएंट खास भारतीय मार्केट के लिए लॉन्च किया है
ताइवानी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी असूस, भारत में गुरुवार को अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में गुरुवार को एक इवेंट आयोजित कर रही है। Asus ZenFone 4 Series के स्मार्टफोन के अब तक पांच वेरिएंट लॉन्च हो चुके हैं।
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता असूस भारत में अपनी नई ज़ेनफोन 4 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने ताइवान और फिलीपींस में पिछले महीने ही इस सीरीज़ के फोन लॉन्च किए थे।
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने इस महीने ही ज़ेनफोन 4 सीरीज़ के कई हैंडसेट लॉन्च किए हैं। इनमें दो सेल्फी केंद्रित हैंडसेट Asus ZenFone 4 Selfie और Asus ZenFone 4 Selfie Pro भी शामिल हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ने ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ का नया वेरिएंट भी पेश कर दिया है।
असूस ने हाल ही में अपने ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन के लिए 17 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट के इनवाइट भेजने शुरू किए थे। लेकिन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर ने अपनी वेबसाइट पर इस हैंडसेट को दो वेरिएंट पहले ही लिस्ट कर दिए हैं। Asus ZenFone 4 Selfie Pro ZD552KL और Asus ZenFone 4 Selfie ZD553KL को असूस की फ्रांस की साइट के ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है।
असूस ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन 17 अगस्त को लॉन्च होगा। और हर साल की तरह कंपनी, इस सीरीज़ में कई वेरिएंट पेश करेगी। ज़ेनफोन 4 के कई वेरिएंट के बारे में ऑनलाइन पहले ही कई बार जानकारी लीक हो चुकी है। और अब इन वेरिएंट की कीमतों का खुलासा हो गया है।
आसुस ने भारत में ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला यह स्मार्टफोन नए डायमंड कट रियर पैनल डिज़ाइन के साथ आता है।
Asus ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित Zen Festival के दौरान तीन नए स्मार्टफोन Zenfone Selfie, Zenfone 2 Deluxe और Zenfone 2 Laser 5.5 लॉन्च किए थे। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि तीनों ही डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
Asus ने नई दिल्ली में आयोजित अपने ZenFestival इवेंट में चार नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी ने इस इवेंट में ZenFone Selfie, ZenFone 2 Laser, ZenFone 2 Deluxe और ZenFone Max स्मार्टफोन पेश किया।