Asus ZenFone 4 Series के स्मार्टफोन 14 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च

ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता असूस भारत में अपनी नई ज़ेनफोन 4 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने ताइवान और फिलीपींस में पिछले महीने ही इस सीरीज़ के फोन लॉन्च किए थे।

Asus ZenFone 4 Series के स्मार्टफोन 14 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
विज्ञापन
ताइवानी स्मार्टफोन निर्माता असूस भारत में अपनी नई Asus ZenFone 4 Series लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट साझा किया है। बता दें कि कंपनी ने ताइवान और फिलीपींस में पिछले महीने ही इस सीरीज़ के फोन लॉन्च किए थे।

असूस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले इवेंट के बारे में जानकारी दी है। कंपनी नई दिल्ली में 14 सितंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। यह इवेंट दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। कंपनी ने टीज़र तस्वीर में #DitchTheSelfieStick हैशटैग का इस्तेमाल किया है। तस्वीर में लिखा है कि नया ज़ेनफोन आ रहा है! हैशटैग से ज़ाहिर है कि इस इवेंट में कंपनी द्वारा नई ज़ेनफोन 4 सेल्फी सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।  

बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने Asus ZenFone 4 Selfie Pro ZD552KL और Asus ZenFone 4 Selfie ZD553KL कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किए थे। वहीं Asus मलेशिया ने नया वेरिएंट Asus ZenFone 4 Selfie Lite पेश किया है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, इन दोनों स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर सेल्फी को ध्यान में रखकर बनाया गया है और ये डुअल फ्रंट कैमरे से लैस हैं। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में 24 मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो फ्रंट कैमरे हैं। वहीं रियर पर असूस के दोनों नए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे हैं। वहीं ज़ेनफोन 4 सेल्फी लाइट में सेल्फी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है।
 
asus media invite

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Asus ZenFone 4 Selfie Pro ZD552KL और Asus ZenFone 4 Selfie ZD553KL दोनों डुअल सिम फोन हैं। और असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं और इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले है। लेकिन ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले जबकि ज़ेनफोन 4 सेल्फी में एचडी (720x1280 पिक्सल्स) एलसीडी डिस्प्ले है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम है। जबकि रेगुलर ज़ेनफोन 4 सेल्फी के स्पेसिफिकेशन थोड़े कमजोर हैं और इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है।

दोनों नए हैंडसेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 3000 एमएएच बैटरी है, लेकिन डाइमेंशन और वज़न में थोड़ा सा फर्क है। प्रो वेरिएंट का डाइमेंशन 154.02x74.83x7 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम जबकि रेगुलर वेरिएंट का डाइमेंशन 155.66x75.9x7.85 मिलीमीटर और वज़न थोड़ा सा कम 144 ग्राम है।

वहीं Asus ZenFone 4 Selfie Lite में 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। रियर पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर पर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन का मॉडल नंबर ज़ेडबी520केएल है। बैटरी 4120 एमएएच की है और यह ज़ेनयूआई 4.0 सॉफ्टवेयर पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »