असूस ज़ेनफोन 4 वेरिएंट की कीमतें लीक, ज़ेनफोन 4 प्रो होगा सबसे महंगा

असूस ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन 17 अगस्त को लॉन्च होगा। और हर साल की तरह कंपनी, इस सीरीज़ में कई वेरिएंट पेश करेगी। ज़ेनफोन 4 के कई वेरिएंट के बारे में ऑनलाइन पहले ही कई बार जानकारी लीक हो चुकी है। और अब इन वेरिएंट की कीमतों का खुलासा हो गया है।

असूस ज़ेनफोन 4 वेरिएंट की कीमतें लीक, ज़ेनफोन 4 प्रो होगा सबसे महंगा
विज्ञापन
असूस ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन 17 अगस्त को लॉन्च होगा। और हर साल की तरह कंपनी, इस सीरीज़ में कई वेरिएंट पेश करेगी। ज़ेनफोन 4 के कई वेरिएंट के बारे में ऑनलाइन पहले ही कई बार जानकारी लीक हो चुकी है। और अब इन वेरिएंट की कीमतों का खुलासा हो गया है। लीक के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन 4 प्रो सबसे महंगा स्मार्टफोन होने जा रहा है, जबकि पहले ही लॉन्च हो चुका असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स सबसे सस्ता फोन है।

ताइवानी साइट ईप्राइस ने सभी वेरिएंट की कीमतें लीक कर दी हैं। असूस ज़ेनफोन प्रो की कीमत 18,990 ताइवानी डॉलर (करीब 40,100 रुपये), असूस ज़ेनफोन 4 (एस660) की कीमत 13,990 ताइवानी डॉलर (करीब 29,500 रुपये), असूस ज़ेनफोन 4 (एस630) की कीमत 10,990 ताइवानी डॉलर (करीब 23,100 रुपये), असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी की कीमत 9,990 ताइवानी डॉलर (करीब 21,000 रुपये) और असूस ज़ेनफोन 4 मैक्स की कीमत 5,990 ताइवानी डॉलर (करीब 12,600 रुपये) है।

इसके अलावा, टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने अमेरिका के लिए असूस ज़ेनफोन 4 (एस630) की कीमत लीक की है, जिसके मुताबिक फोन को अमेरिका में 400 डॉलर (करीब 25,500 रुपये) में बेचा जाएगा। इसके अलावा असूस ज़ेनफोन 4 प्रो की कीमत अमेरिका में 650 डॉलर (करीब 41,400 रुपये) होगी। टिप्सटर का दावा है कि ज़ेनफोन 4 (एस630) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जबकि प्रो वेरिएंट 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। उनका दावा है कि प्रो वेरिएंट की चुनौतीी वनप्लस 5 से होगी।

असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ में कम से कम 5 वेरिएंट लॉन्च होंगे और पांचवा वेरिएंट Asus ZenFone 4V (V520KL/A006)होगा। असूस ज़ेनफोन 4 ओरिजिनल मॉडल को दो रैम/स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होने का खुलासा हुआ है। असूस ज़ेनफोन 4 प्रो इस सीरीज़ का नया वेरिएंट है, और सबसे प्रीमियम होगा। असूस ज़ेनफोन 4वी को पिछली बार वेरिज़ॉन पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया गया था।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी की बात करें तो, इस फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा, 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस सेल्फी स्मार्टफोन में एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है। दोनों कैमरे 4के सपोर्ट के साथ आएंगे।

असूस ज़ेनफोन 4 सीरीज़ स्मार्टफोन को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब, 17 अगस्त को लॉन्च होने की पुष्टि हो चुकी है, और इंतज़ार है कि कंपनी कितने वेरिएंट लॉन्च करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »