Asus के तीन नए स्मार्टफोन की बुकिंग 19 अगस्त से

Asus के तीन नए स्मार्टफोन की बुकिंग 19 अगस्त से
विज्ञापन
आसुस (Asus) ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में आयोजित Zen Festival के दौरान तीन नए स्मार्टफोन ज़ेनफोन सेल्फी (Zenfone Selfie), ज़ेनफोन 2 डिलक्स (Zenfone 2 Deluxe) और ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.5 (Zenfone 2 Laser 5.5) लॉन्च किए थे। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि तीनों ही डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इन हैंडसेट के लिए बुकिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर की जा सकती है।

ZenFone Selfie की कीमत 15,999 रुपये है और ZenFone 2 Deluxe की 22,999 रुपये। तीनों ही फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड हैं और 4G LTE सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा इन सभी डिवाइस में डुअल-सिम (माइक्रो-सिम) डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट मौजूद है।

ZenFone 2 Laser के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। 2GB के रैम (RAM) और Snapdragon 410 प्रोसेसर वाले  ZenFone 2 Laser (ZE550KL) की कीमत 9,999 रुपये है, 3GB RAM और Snapdragon 615 प्रोसेसर वाले ZenFone 2 Laser (ZE550KL) की कीमत 13,999 रुपये। तीसरा वेरिएंट ZenFone 2 Laser (ZE601KL) 17,999 रुपये में मिलेगा। हालांकि, यह डिवाइस फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं है।

पहली बार Computex 2015 में लॉन्च किए गए ZenFone Selfie में f/2.0 एपरचर, लेज़र ऑटोफोकस, 28mm फोकल लेंथ और डुअल-कलर रियल टोन फ्लैशपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा ऐप को बेहतर बनाने के लिए Asus के Zen UI में लो लाइट मोड, सेल्फी पनोरमा मोड, बैकलाइट (एचडीआर) मोड, इनहांस्ड ब्यूटिफिकेशन मोड, मैनुअल मोड और ज़ीरो शटर लैग टूल को शामिल किया गया है।
zenfone_selfie
ZenFone Selfie में 64-bit octa-core Qualcomm Snapdragon 615 (1.7GHz quad-core और 1GHz quad-core) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में मौजूद होगा Adreno 405 GPU और 3GB का RAM।

ZenFone 2 Laser (ZE550KL) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। यह 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। हैंडसेट में 3000mAh की बैटरी है। डिवाइस में लेज़र ऑटोफोकस वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है और इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

स्पेसिफिकेशन के मामले में ZenFone 2 Deluxe स्मार्टफोन ZenFone 2 (ZE551ML) से काफी मेल खाता है जिसे अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि नए डिवाइस का बैकपैनल थोड़ा अलग है। डिवाइस 4GB के RAM, 2.3GHz quad-core Intel Atom Z3580 प्रोसेसर और 64GB की बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »