AI की चपेट में Visa! 2,600 कर्मचारियों की गई नौकरी, भारत पर भी पड़ा असर
ग्लोबल पेमेंट्स कंपनी Visa ने अपने कुल वर्कफोर्स का करीब 7% यानी 2,600 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में भी कई कर्मचारियों को इसका सामना करना पड़ा। कंपनी का कहना है कि यह कदम खराब कारोबार की वजह से नहीं, बल्कि AI और Agentic AI जैसी नई तकनीकों पर ज्यादा निवेश करने की रणनीति का हिस्सा है। Visa के भारत में बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में बड़े टेक सेंटर हैं। इससे पहले Mastercard और Block जैसी कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या घटाने का ऐलान कर चुकी हैं।