• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स

AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स

Reddit पर एक यूजर ने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने पांच महीने तक नई नौकरी की तलाश की। इंटरव्यू की तैयारी के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करने के बाद उसे करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना पैकेज वाली नई नौकरी मिल गई।

AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स

Photo Credit: Unsplash/ Wes Hicks

AI टूल्स की मदद से इंटरव्यू की तैयारी कर शख्स को मिला नया जॉब ऑफर

ख़ास बातें
  • नौकरी जाने के बाद शख्स ने 5 महीने तक नई नौकरी की तलाश की
  • AI टूल्स से इंटरव्यू की तैयारी कर मिला ₹1.5 करोड़ सालाना पैकेज
  • Reddit यूजर ने AI को इंटरव्यू तैयारी का अहम हिस्सा बताया
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ काम करने का टूल नहीं रह गया है, बल्कि नौकरी की तैयारी और इंटरव्यू में भी लोगों की मदद कर रहा है। इसका एक उदाहरण Reddit पर सामने आया है, जहां एक शख्स ने बताया कि कैसे AI की मदद से उसने इंटरव्यू की तैयारी की और करीब 1.5 करोड़ रुपये सालाना के पैकेज वाली नई नौकरी हासिल कर ली।

Reddit पर "kml3141" यूजरनेम से पोस्ट करने वाले इस शख्स ने बताया कि फरवरी के आखिर में उसे अपनी नौकरी से निकाल दिया गया था। वह पिछले 10 साल से उसी कंपनी में काम कर रहा था और इस दौरान उसे तीन प्रमोशन भी मिले थे। उसके मुताबिक, नौकरी जाना उसके लिए पूरी तरह अप्रत्याशित था और इसके बाद के पांच महीने काफी मुश्किल रहे।

उसने बताया कि इस दौरान उसने कई कंपनियों में इंटरव्यू दिए, लेकिन बार-बार निराशा हाथ लगी। कुछ कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया बीच में ही रोक दी, कुछ पदों को होल्ड पर डाल दिया गया, जबकि कई जगहों पर अंत में कंपनी के अंदर के कर्मचारियों को ही नौकरी दे दी गई।

पोस्ट के अनुसार, इंटरव्यू की तैयारी के लिए उसने AI टूल्स का सहारा लिया। वह नौकरी के विवरण को AI में डालता था और इंटरव्यू लेने वाले लोगों की जानकारी भी उपलब्ध कराता था। इसके बाद AI संभावित इंटरव्यू सवाल तैयार करने, इंटरव्यूअर्स के बारे में जानकारी जुटाने और STAR (Situation, Task, Action, Result) फॉर्मेट में जवाब तैयार करने में उसकी मदद करता था।

उसने कहा कि AI की वजह से उसके जवाब पहले से ज्यादा स्पष्ट और संक्षिप्त हो गए। इससे इंटरव्यू के दौरान जरूरत से ज्यादा बोलने की उसकी आदत भी कम हुई और वह अपने एक्सपीरिएंस और स्किल्स को बेहतर तरीके से पेश कर सका।

आखिरकार उसे एजेंसी सेक्टर से बाहर एक कंपनी में नई नौकरी का ऑफर मिला। इस नौकरी में उसे 155,000 डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) सालाना का पैकेज, 15 प्रतिशत वार्षिक बोनस और पहले दिन से ही अन्य कर्मचारी लाभ मिलेंगे। कंपनी हाइब्रिड और फ्लेक्सिबल वर्किंग मॉडल भी उपलब्ध कराती है। शख्स ने बताया कि उसने सैलरी पर बातचीत करने के बारे में सोचा था, लेकिन यह ऑफर उसकी पिछली नौकरी से बेहतर था, इसलिए उसने इसे स्वीकार कर लिया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »