• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI अभी भी खा सकता है इतने लोगों की नौकरी! हेल्थ, फाइनेंस पर सबसे ज्यादा असर के आसार

AI अभी भी खा सकता है इतने लोगों की नौकरी! हेल्थ, फाइनेंस पर सबसे ज्यादा असर के आसार

कई सेक्टर्स को यह प्रभावित करने वाला है जिनमें सबसे ज्यादा खतरा फाइनेंस, हेल्थकेयर और प्रोफेशनल सर्विसेज दे रहे लोगों की नौकरियों को है।

AI अभी भी खा सकता है इतने लोगों की नौकरी! हेल्थ, फाइनेंस पर सबसे ज्यादा असर के आसार

AI आने वाले समय में अमेरिका में 12% नौकरियां खत्म कर सकता है।

ख़ास बातें
  • अनेकों ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंसानों की जगह AI से काम चलाया जा रहा है।
  • AI के आ जाने से मशीनें अब बहुत ज्यादा स्मार्ट हो गई हैं।
  • सबसे ज्यादा खतरा फाइनेंस, हेल्थकेयर और प्रोफेशनल सर्विसेज को।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे जीने के तरीके को हर रोज स्मार्ट बना रहा है। हरेक दिन AI पावर्ड नई टेक्नोलॉजी हमारी डेली लाइफ में शामिल हो रही है। यह एक ऐसी तकनीकी है जो कई क्षेत्रों में तेजी से इन्सानों की जगह ले रही है। यानी जहां पहले इन्सान काम करते थे, अब वहां पर AI से काम लिया जा रहा है। इसलिए AI के आते ही इस बात पर बहस छिड़ गई थी कि आने वाले समय में यह लोगों की नौकरी भी खा सकता है। एक ताजा स्टडी ने फिर से AI के इसी पहलू को उजागर किया है। कहा गया है कि AI आने वाले समय में 12% नौकरियां खत्म कर सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

AI के आ जाने से मशीनें अब बहुत ज्यादा स्मार्ट हो गई हैं। टेक्नोलॉजी की एडवांसमेंट अब इंसानों की मेहनत को न सिर्फ घटा रही है, बल्कि इंसानों को ही उनकी जगह से हटा रही है। पहले के मुकाबले अब अनेकों ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंसानों की जगह AI से काम चलाया जा रहा है। मैसाच्यूट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की नई रिपोर्ट कई लोगों के मन में चिंता पैदा कर सकती है। MIT ने रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में 12% जॉब्स AI के हवाले होने वाली हैं। कई सेक्टर्स को यह प्रभावित करने वाला है जिनमें सबसे ज्यादा खतरा फाइनेंस, हेल्थकेयर और प्रोफेशनल सर्विसेज दे रहे लोगों की नौकरियों को है। 

स्टडी को शोधकर्ताओं ने एक लेबर सिमुलेशन मॉडल के आधार पर तैयार किया है। यह मॉडल Iceberg Index कहा गया है जिसे उन्होंने ऑक रिज नेशनल लेबोरेटरी के साथ मिलकर विकसित किया है। यह मॉडल बताता है कि कैसे अमेरिका में AI के कारण 1000 से ज्यादा व्यवसाय प्रभावित हो सकते हैं। AI की वर्तमान क्षमता के आधार पर भी आकलन किया जाए तो लगभग 1.2 ट्रिलियन वार्षिक वेतन अब ऑटोमेशन के हत्थे चढ़ सकते हैं। यह आंकड़ा काफी बड़ा है। यानी जिस काम के लिए इंसानों को वेतन देना पड़ रहा है, वे काम अब AI खुद कर लिया करेगा। 

सिमुलेशन मॉडल बताता है कि कैसे 15 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी वर्कर AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कई खास कामों और स्किल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेते हैं। ऐसे सभी वर्कर्स की जॉब ऑटोमेशन से प्रभावित हो सकती है। सिस्टम ने जिप-कोड लेवल तक संभावित व्यवधान का विवरण पेश किया है। इससे नीति निर्माता यह साफ तौर पर समझ सकेंगे कि कौन सी कम्युनिटी और इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »