Apps News In Hindi

Apps News In Hindi - ख़बरें

  • CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
    WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार की स्क्रीन से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन हो गया है, जिसमें चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान डिस्ट्रैक्शन कम करने और सेफ्टी बढ़ाने के लिए लाया गया है। यूजर्स वॉयस टाइपिंग या क्विक बटन की मदद से आसानी से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
  • 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
    Airtel के लम्बी वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में प्रीमियम लेवल के बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 1798 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Whatsapp पर आ रहा तगड़ा फीचर! स्‍टेटस को सीधे इंस्‍टा, फेसबुक पर कर पाएंगे शेयर, जानें डिटेल
    WhatsApp पर इस साल एक से बढ़कर एक फीचर आने वाले हैं। बहुत जल्‍द आप अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को सीधे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे। इसमें बड़ा रोल होने वाला है वॉट्सऐप के लिए ‘अकाउंट सेंटर सपोर्ट’ का। इसे वॉट्सऐप के लिए भी शुरू करने की योजना है, जिसके बाद लोग अपने वॉट्सऐप स्‍टेटस को फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर रीशेयर कर पाएंगे।
  • Whatsapp में आ रहा Instagram जैसा फीचर, स्‍टेटस में लगा पाएंगे म्‍यूजिक, जानें पूरी डिटेल
    Whatsapp पर कई नए फीचर आने वाले हैं। मेटा के मालिकाना हक वाले इस ऐप में हाल ही में डबल-टैप रिएक्‍शन, सेल्‍फी स्‍टीकर्स जैसे फीचर्स को पेश किया है। अब एक और नया फीचर देने की तैयारी है, जो इंस्‍टाग्राम पर पहले से मौजूद है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो वॉट्सऐप यूजर्स को बहुत जल्‍द स्‍टेटस अपडेट में म्‍यूजिक ऐड करने का विकल्‍प मिलेगा। यानी लोग अपने स्‍टेटस में कोई गाना, भजन आदि जोड़ पाएंगे।
  • ट्रंप के आते ही TikTok की बल्‍ले-बल्‍ले! एक दिन में हट गया बैन
    डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फ‍िर अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी शपथ से ठीक पहले शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एक दिन पहले टिकटॉक को अमेरिका में बैन का सामना करना पड़ा था, जिसके संकेत कई दिनों से मिल रहे थे। लेकिन एक दिन के अंदर ही बैन को हटा लिया गया है।
  • Instagram ने करा दी मौज! अब अपलोड कर सकेंगे 3 मिनट तक लंबी रील्‍स, और क्‍या नया? जानें
    इंस्‍टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने बताया है कि इंस्‍टा पर अब रील्स की मैक्सिमम लेंथ को बढ़ाकर तीन मिनट किया जा रहा है। यह बदलाव उन क्र‍िएटर्स के लिए गुड न्‍यूज है, जो इंस्‍टा पर लंबी रील्‍स पर अपलोड करना चाहते हैं। पहले यह लिमिट 90 सेकंड यानी डेढ़ मिनट तक थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। गौरतलब है कि यूट्यूब ने भी पिछले साल शॉर्ट्स की लेंथ को तीन मिनट तक बढ़ा दिया था।
  • WhatsApp ने पेश किए नए फीचर्स, आपकी सेल्‍फी बनेगी स्‍टीकर, इफेक्‍ट्स लगाकर खींच पाएंगे फोटोज
    वॉट्सऐप पर एक बार फ‍िर से कई सारे नए फीचर्स आ गए हैं। यूजर्स को अब ऐप में नए कैमरा इफेक्‍ट्स मिलेंगे। कस्‍टमाइज सेल्‍फी स्‍टीकर्स का ऑप्‍शन होगा। स्‍टीकर पैक्‍स को शेयर करना और ज्‍यादा आसान हो जाएगा और किसी मैसेज पर रिएक्‍शन देना भी पहले के मुकाबले फास्‍ट और ईजी होगा। मेटा के मालिकाना हक वाला वॉट्सऐप अपने ऐप में नई सुविधाओं को इंटीग्रेट कर रहा है।
  • MahaKumbh 2025 : 2700 AI कैमरे, अंडरवॉटर ड्रोन और चैटबॉट… महाकुंभ में महा-टेक्‍नॉलजी!
    उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ में सुरक्षा के भारी बंदोबस्‍त किए हैं। मेले में अंडरवॉटर ड्रोन को तैनात किया गया है। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, संगम क्षेत्र में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए पूरे शहर में 100 मीटर तक गोता लगाने में सक्षम अंडरवॉटर ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 120 मीटर ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन्‍स की तैनाती की गई है, ताकि हरेक इलाके पर नजर रखी जा सके।
  • MahaKumbh 2025 : महाकुंभ जाने वालों के लिए Phone Pe ने लॉन्‍च किया Rs 59 का इंश्‍योरेंस प्‍लान, जानें
    प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। इसमें करोड़ों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। महाकुंभ को लेकर हर स्‍तर पर तैयारी की जा रही है सैकड़ों की संख्‍या में नई ट्रेनें चलाई गई हैं। ऐप्‍स लॉन्‍च किए गए हैं, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। अब पेमेंट ऐप फोनपे (Phone Pe) ने श्रद्धालुओं के लिए अपनी तरह की इंश्‍योरेंस पॉलिसी लॉन्‍च की है। इसे ICICI लॉम्‍बार्ड जनरल इंश्‍योरेंस पॉलिसी के साथ मिलकर पेश किया है।
  • Spotify के सर्च रिजल्‍ट्स में दिखा अश्‍लील कंटेंट, विवाद बढ़ने पर कंपनी ने लिया एक्‍शन, जानें
    पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई (Spotify) विवादों में घिर गया है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ यूजर्स ने इसके सर्च रिजल्ट्स में अश्लील सामग्री देखी। द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेडिट यूजर ने स्पॉटिफाई सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें रैपर एमआईए के लिए सर्च में ‘एक अश्लील वीडियो सजेशंस में दिखा।’
  • Blinkit का नया ऐप Bistro लॉन्‍च, 10 मिनट में क्‍या पहुंचाएगा घर? जानें
    इंस्‍टेंट ग्रॉसरी डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म Blinkit (ब्‍लिंकिट) ने एक नया ऐप बिस्‍त्रो (Bistro) लॉन्‍च किया है। यह एक फूड डिलिवरी ऐप है। बिस्‍त्रो ऐप गूगल प्‍ले स्‍टोर पर आ गया है। जल्‍द इसे ऐपल के ऐप स्‍टोर पर भी ले आया जाएगा। बिस्‍त्रो ऐप का मुकाबला जेप्‍टो (Zepto) के जेप्‍टो कैफे से होने की उम्‍मीद है।
  • Flipkart, Amazon जैसी ‘मीशो’ का बड़ा कदम, AI को बनाया ‘कस्‍टमर केयर’, 75% खर्च घटा
    इंस्‍टेंट डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म्‍स जैसे- ब्लिंकिट, जोमैटो अपने ग्राहकों की समस्‍या से निपटने के लिए चैट बॉट का इस्‍तेमाल करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो (Meesho) ने इससे एक कदम आगे बढ़कर कस्‍टमर केयर के रूप में एआई को अपने यहां जगह दी है। यह रोजाना लोगों की शिकायतों का निपटारा करेगा। यह जेनरेटिव एआई से पावर्ड, वॉयस बॉट है। मीशो का कहना है कि वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है।
  • रेलवे लॉन्‍च करेगा ‘सुपर ऐप’, टिकट, प्‍लेटफॉर्म टिकट, फूड… सब बुक होगा एक जगह
    रेलवे की ज्‍यादातर सेवाओं के लिए अभी तक लोग आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट पर निर्भर हैं। अब रेलवे, यात्री सेवाओं के लिए एक ऑल-इन-वन ‘सुपर ऐप’ लॉन्‍च करने की तैयारी में है। नए ऐप की मदद से लोग टिकट बुकिंग के अलावा प्‍लेटफॉर्म टिकट ले पाएंगे। ट्रेन शेड्यूल का पता लगा पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल रेलवे इन्‍फर्मेशन सिस्‍टम (CRIS) आईआरसीटीसी के मौजूदा प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर नए ऐप पर काम कर रहा है।
  • UPI और क्रेडिट कार्ड से ज्‍यादा खरीदारी कर रहे लोग, डेबिट कार्ड पड़ा ‘सुस्‍त’, आंकड़े जान लीजिए
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मंथली आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई बेस्‍ड डिजिटल पेमेंट में बढ़ोतरी के बीच डेबिट कार्ड बेस्‍ड ट्रांजैक्‍शन में गिरावट दर्ज हुई है। आंकड़ों के अनुसार, डेबिट कार्ड से होने वाला लेनदेन इस साल अगस्त में लगभग 43,350 करोड़ रुपये से घटकर सितंबर में लगभग 39,920 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर, देश में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन बढ़ा है।
  • स्‍पेन के राष्‍ट्रपति ने किया UPI पेमेंट, दिवाली पर खरीदी यह चीज, जानें
    स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज (Pedro Sanchez) ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदी। इस मूर्ति की खरीदारी उन्होंने UPI का इस्तेमाल करके की। यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले स्पेनिश राष्ट्रपति, भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट तकनीक को अपनाने वाले लेटेस्ट हाई-प्रोफाइल विदेशी लीडर बन गए हैं। पेड्रो सांचेज का भारत में यूपीआई का इस्तेमाल करना, ग्‍लोबल लेवल पर यूपीआई के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

Apps News In Hindi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »