Blinkit का नया ऐप Bistro लॉन्‍च, 10 मिनट में क्‍या पहुंचाएगा घर? जानें

इंस्‍टेंट ग्रॉसरी डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म Blinkit (ब्‍लिंकिट) ने एक नया ऐप बिस्‍त्रो (Bistro) लॉन्‍च किया है। यह एक फूड डिलिवरी ऐप है।

Blinkit का नया ऐप Bistro लॉन्‍च, 10 मिनट में क्‍या पहुंचाएगा घर? जानें

बिस्‍त्रो और जेप्टो कैफे पर क्‍व‍िक स्‍नैक्‍स, रेडीमेड फूड आइटम्‍स जैसे- कॉफी, पेस्‍ट्री, समोसे, सैंडविच, पिज्‍जा आदि बेचे जाएंगे।

ख़ास बातें
  • ब्‍ल‍िंकिट ने नया बिस्‍त्रो ऐप लॉन्‍च किया है
  • गूगल प्‍ले स्‍टोर पर आ गया है ऐप
  • 10 मिनट में करेगा फूड की डिलिवरी
विज्ञापन
इंस्‍टेंट ग्रॉसरी डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म Blinkit (ब्‍लिंकिट) ने एक नया ऐप बिस्‍त्रो (Bistro) लॉन्‍च किया है। यह एक फूड डिलिवरी ऐप है। बिस्‍त्रो ऐप गूगल प्‍ले स्‍टोर पर आ गया है। जल्‍द इसे ऐपल के ऐप स्‍टोर पर भी ले आया जाएगा। बिस्‍त्रो ऐप का मुकाबला जेप्‍टो (Zepto) के जेप्‍टो कैफे से होने की उम्‍मीद है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, बिस्‍त्रो को 6 दिसंबर को प्‍ले स्‍टोर पर ले आया गया था। इसका मकसद 10 मिनट में स्नैक्स, फूड और पेय पदार्थों की डिलि‍वरी करना है।

गौरतलब है कि जेप्‍टो का जेप्‍टो कैफे हाल में लॉन्‍च हुआ है और कंपनी ने ऐलान किया है कि वह जेप्‍टो कैफे नाम से अलग ऐप लेकर आएगी। उसके फौरन बाद बिस्‍त्रो के लॉन्‍च की खबर आई है। अभी यह सिर्फ प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जो डिटेल्‍स प्‍ले स्‍टोर पर मौजूद हैं, उसके अनुसार ऐसा लगता है कि बिस्ट्रो एक तरह का क्लाउड किचन होगा, जिसकी मुख्‍य प्राथमिकता समय पर लोगों को फूड की डिलिवरी करना है। वहीं, जेप्‍टो का कैफे अब फ‍िजिकल आउटलेट्स की तरफ बढ़ रहा है। कंपनी के को-फाउंडर आदित पालिचा के अनुसार, जेप्टो कैफे के हर महीने 100 से ज्‍यादा नए कैफे खोले जाएंगे। 

बिस्‍त्रो और जेप्टो कैफे पर क्‍व‍िक स्‍नैक्‍स, रेडीमेड फूड आइटम्‍स जैसे- कॉफी, पेस्‍ट्री, समोसे, सैंडविच, पिज्‍जा आदि बेचे जाएंगे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, जेप्‍टो कैफे को रोजाना 30 हजार ऑर्डर मिलते हैं। स्विगी का कहना है कि उसके कुल ऑर्डरों में 5 फीसदी बोल्‍ट से आते हैं। हालांकि‍ यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह का कोई कदम देखने को मिला हो। Zomato की जोमैटो इंस्‍टेंट शुरू होकर बंद भी हो चुकी है। 

गैजेट्स360‍ हिंदी ने भी बिस्‍त्रो ऐप को परखने की कोशिश की। हालांकि हमारी लोकेशन पर यह उपलब्‍ध नहीं था। हमने लोकेशन बदलकर देखी, लेकिन इसकी मौजूदगी नहीं थी। अभी यह पता नहीं है कि बिस्‍त्रो की सर्विसेज कब से उपलब्‍ध होंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »