• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • रेलवे लॉन्‍च करेगा ‘सुपर ऐप’, टिकट, प्‍लेटफॉर्म टिकट, फूड… सब बुक होगा एक जगह

रेलवे लॉन्‍च करेगा ‘सुपर ऐप’, टिकट, प्‍लेटफॉर्म टिकट, फूड… सब बुक होगा एक जगह

रेलवे, यात्री सेवाओं के लिए एक ऑल-इन-वन ‘सुपर ऐप’ लॉन्‍च करने की तैयारी में है। नए ऐप की मदद से लोग टिकट बुकिंग के अलावा प्‍लेटफॉर्म टिकट ले पाएंगे।

रेलवे लॉन्‍च करेगा ‘सुपर ऐप’, टिकट, प्‍लेटफॉर्म टिकट, फूड… सब बुक होगा एक जगह

सुपर ऐप पर एक ही प्‍लेटफॉर्म पर सारी सेवाएं उपलब्‍ध हो जाएंगी।

ख़ास बातें
  • रेलवे लॉन्‍च करेगा सुपर ऐप
  • एक ही जगह पर मिलेंगी रेलवे की सभी सेवाएं
  • आईआरसीटीसी के साथ मिलकर तैयार हो रहा ऐप
विज्ञापन
Indian Railways ‘Super App' : रेलवे की ज्‍यादातर सेवाओं के लिए अभी तक लोग आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट पर निर्भर हैं। अब रेलवे, यात्री सेवाओं के लिए एक ऑल-इन-वन ‘सुपर ऐप' लॉन्‍च करने की तैयारी में है। नए ऐप की मदद से लोग टिकट बुकिंग के अलावा प्‍लेटफॉर्म टिकट ले पाएंगे। ट्रेन शेड्यूल का पता लगा पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल रेलवे इन्‍फर्मेशन सिस्‍टम (CRIS) आईआरसीटीसी के मौजूदा प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर नए ऐप पर काम कर रहा है। 

एक सीनियर ऑफ‍िशियल ने ET को बताया है IRCTC, टिकट लेने वाले यात्रियों और CRIS के बीच इंटरफेस के रूप में काम करता रहेगा। ऐप बनाने का काम अभी चल रहा है। 

गौरतलब है कि अभी तक रेलवे की विभिन्‍न सर्विसेज के लिए लोग अलग-अलग ऐप का इस्‍तेमाल करते हैं। जैसे- टिकट लेने के लिए आईआरसीटीसी रेल कनेक्‍ट का यूज होता है। फूड और खाने की ट्रैकिंग के लिए आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक का यूज होता है। फीडबैक के लिए रेल मदद की सेवा ली जाती है, जबकि अनरिजर्व टिकट UTS ऐप से बुक कराए जाते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, सुपर ऐप पर एक ही प्‍लेटफॉर्म पर सारी सेवाएं उपलब्‍ध हो जाएंगी। लोगों को कई सारी सर्विसेज एक जगह मिलेंगी। तमाम सेवाओं में आईआरसीटीसी का रेल कनेक्‍ट सबसे ज्‍यादा पापुलर है। इसे 100 मिलियन से ज्‍यादा डाउनलोड मिल चुके हैं। सभी रिजर्व टिकट, इससे बुक कराए जाते हैं।  

ईटी की रिपोर्ट कहती है कि आईआरसीटीसी ने फाइनेंशल ईयर 2023-24 में 1111.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 4,270.18 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू कमाया था। टिकटों के मामले में इसके प्‍लेटफॉर्म ने 453 मिलियन बुकिंग की, जिससे आईआरसीटीसी को रेवेन्‍यू का 30.33 फीसद‍ी मिला। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »