Apple Laptop

Apple Laptop - ख़बरें

  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 16 को 89,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 72,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।
  • iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
    iPhone Air 2 की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी।
  • ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
    Apple का MacBook Air, M5 चिप के साथ बड़े डिस्काउंट पर लिस्ट हो गया है। अगर आप इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं यह बहुत शानदार डील साबित हो सकती है। इसमें 16GB RAM मिलती है और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप को कंपनी ने ₹1,49,900 में लॉन्च किया था। अब इस पर 10 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Mac Studio के M5 Ultra वाले वर्जन को 512 GB की यूनिफाइड मेमोरी के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। एपल का दावा है कि यह AI का 4.3 गुणा फास्ट परफॉरमेंस और 1.8 गुणा तक फास्ट ग्राफिक्स की पेशकश करता है। इस चिपसेट को हेवी वीडियो और AI वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया है। इस डेस्कटॉप का M5 सिलिकॉन वाले मॉडल में कॉम्पैक्ट डिजाइन को बरकरार रखते हुए परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है।
  • लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
    Apple Mac यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट सामने आया है। macOS के Screen Sharing फीचर में एक गंभीर खामी मिली है, जिसका इस्तेमाल अटैकर्स सिस्टम तक अनधिकृत एक्सेस हासिल करने के लिए कर सकते हैं। इस खामी को CVE-2026-65400 नाम दिया गया है और इसके सक्रिय रूप से इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, खासतौर पर वे सिस्टम जोखिम में हो सकते हैं जिनका Screen Sharing पोर्ट इंटरनेट से एक्सेस किया जा सकता है। Apple ने इस समस्या को ठीक करने के लिए macOS के नए सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं। यूजर्स को अपना Mac अपडेट करने और जरूरत न होने पर Screen Sharing बंद रखने की सलाह दी गई है।
  • Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
    प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है।
  • Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
    एपल के आगामी MacBook Pro मॉडल्स के OLED टच पैनल्स के लिए Samsung Display एकमात्र सप्लायर हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लिए एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने इस लैपटॉप के डिवेलपमेंट की शुरुआत से सैमसंग को शामिल किया है। MacBook Pro के लिए पैनल्स बनाने में ऑक्साइड थिन-फिल्म (TFT) टेक्नोलॉजी, RGB OLED स्ट्रक्चर और टच सॉल्यूशन का इस्तेमाल होगा।
  • Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
    बैक टू स्कूल 2026 ऑफर कॉलेज के मौजूदा और हाल ही में चुने गए छात्रों के लिए है। साथ ही कॉलेज के छात्रों की ओर से खरीदारी करने वाले माता-पिता, और सभी स्तर के टीचर्स व स्टाफ के लिए भी उपलब्ध है।
  • इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
    इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में इंटरनेशल मार्केट में PC की शिपमेंट्स 4.9 प्रतिशत गिरकर लगभग 6.82 करोड़ यूनिट्स की हैं। इस मार्केट में लगातार नो तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद यह गिरावट हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गा है कि इसके पीछे मेमोरी चिप की शॉर्टेज एक बड़ा कारण है।
  • MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
    Apple ने हाल ही में MacBook Neo की कीमत 10,000 रुपये बढ़ाकर 79,900 रुपये कर दी थी। अब Vijay Sales की Back to School Sale में यह लैपटॉप फिर से 69,900 रुपये में उपलब्ध है। HDFC Bank Credit Card EMI ऑफर का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 66,400 रुपये रह जाती है। MacBook Neo में A18 Pro चिप, 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले, 8GB Unified Memory, macOS Tahoe और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
    एपल ने आईफोन 17 सीरीज के लिए मैन्युफैक्चरिंग के अनुमान को लगभग 15 प्रतिशत घटा दिया है। हालाकि, पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में दुनिया में आईफोन 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।
  • Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
    Apple 2027 में बड़े धमाके की तैयारी कर रही है जिसमें कंपनी के कई प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी इस दौरान नया MacBook Pro, iPad Pro लॉन्च कर सकती है जिसमें धांसू फीचर्स का समावेश देखने को मिल सकता है। इसी के साथ कंपनी नया iPhone Air (द्वितीय जेनरेशन) भी पेश कर सकती है।
  • Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
    एपल ने कहा है कि CCI के जांचकर्ताओं ने यूरोपियन यूनियन (EU) के एक फैसले से ग्राफिक को कॉपी कर लिया है। कंपनी ने CCI को दाखिल किए गए अपने जवाब में उसके कॉम्पिटिटर्स की फाइलिंग्स की CCI की रिपोर्ट से तुलना करने वाले टेबल भी शामिल किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने CCI के डायरेक्टर जनरल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इन स्टेटमेंट्स की पुष्टि या इनका गहराई से आकलन की कोशिश नहीं की है।
  • अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
    Apple ने भारत और अन्य बाजारों में अपने Mac लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत के चलते कंपनी ने MacBook, Mac mini और Mac Studio के कई मॉडल्स की कीमत बढ़ाई है। भारत में सबसे ज्यादा 43% की बढ़ोतरी Mac mini M4 (24GB) मॉडल में हुई है, जबकि Mac Studio M3 Ultra की कीमत में 1.70 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि, Apple की MRP बढ़ने के बाद भी कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स इन डिवाइसेज पर डिस्काउंट ऑफर दे सकते हैं।
  • Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
    हाल ही में एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष की पहली तिमाही में इंटरनेशनल लेवल पर स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में 1.7 प्रतिशत की कमी हुई है। पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की लगभग 28.4 करोड़ यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है। मेमोरी पार्ट्स के महंगे होने का स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग पर असर पड़ा है।

Apple Laptop - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »