Amazon की सेल में Apple, Dell, HP और कई ब्रांड्स के थिन लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट

एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है

Amazon की सेल में Apple, Dell, HP और कई ब्रांड्स के थिन लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट

Photo Credit: Apple

इसमें Apple के नए MacBook Air को 99,900 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 84,990 रुपये में खरीदा जा सकता है

ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल में कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इसमें कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट और कैशबैक जैसे बेनेफिट भी मिल सकते हैं
  • इस सेल में SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है
विज्ञापन

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Republic Day Sale की शुरुआत हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसे बेनेफिट भी मिल सकते हैं। इस सेल में Apple, Dell और HP जैसे प्रमुख ब्रांड्स के थिन और लाइटवेट वाले लैपटॉप्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में अन्य कस्टमर्स के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स के लिए पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के नए MacBook Air को इस सेल में 99,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 84,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में M4 चिप दिया गया है। MacBook Air में Touch ID बटन दिया गया है जिससे लैपटॉप को अनलॉक किया जा सकता है। इसमें Force Touch ट्रैकपैड है जिसमें फोर्स क्लिक और मल्टी टच जेस्चर सपोर्ट है। यह लैपटॉप 1,080 p FaceTime कैमरा के साथ है। इस सेल में Dell 15 Intel Core i5 (13th Gen) को 71,763 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 50,990 रुपये में खरीदने का मौका है। 

Lenovo IdeaPad Slim 3 Intel Core i5 (12th Gen) को इस सेल में 89,390 रुपये के लिस्टेड प्राइस से भारी डिस्काउंट पर 63,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में HP के लैपटॉप्स भी कम प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। इनमें HP 15 Intel Core Ultra 5 को 78,719 रुपये के बजाय 63,990 रुपये, HP Omnibook 5 With Snapdragon X Processor को 85,965 रुपये के बजाय 64,311 रुपये और HP Victus Intel Core i5 (13th Gen) को 81,202 रुपये के बजाय 66,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले हमने इस सेल में OnePlus, Samgung और Realme जैसे प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स की जानकारी दी थी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »