• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स

इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स

नई आईफोन सीरीज iPhone 18 में कंपनी प्रो वेरिएंट्स को पेश कर सकती है। स्टैंडर्ड मॉडल को अभी लॉन्च से दूर रखे जाने की खबरें हैं।

इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स

Photo Credit: NDTV

Apple 2026 इवेंट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

ख़ास बातें
  • Surprise and Shine इवेंट कई मामलों में बहुत अहम है।
  • लेटेस्ट iPhone सीरीज का लॉन्च इस इवेंट में देखने को मिलेगा।
  • कंपनी का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका फोल्डेबल फोन हो सकता है।
विज्ञापन

Apple 2026 इवेंट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। Apple का यह इवेंट बहुत ही खास होने वाला है और इसकी कई वजह हैं। सबसे पहली बात तो लेटेस्ट iPhone सीरीज का लॉन्च इस इवेंट में देखने को मिलेगा। उसमें खास यह कि कंपनी अबकी बार स्टैंडर्ड मॉडल इस इवेंट में पेश नहीं कर सकती है जबकि हर साल कंपनी सीरीज के सभी मॉडल्स एक ही इवेंट में पेश करती आ रही है। दूसरी तरफ कंपनी का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका फोल्डेबल फोन हो सकता है जिसके लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। लेटेस्ट लीक में iPhone Duo पर चर्चा है। इवेंट इसलिए भी खास रहेगा क्योंकि यह इवेंट कंपनी के नए सीईओ का पहला इवेंट है। इसलिए Surprise and Shine इवेंट कई मामलों में बहुत अहम है। आइए विस्तार से जानते हैं इस इवेंट में और कौन से प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च!

Apple के नए सीईओ का पहला इवेंट

Surprise and Shine इवेंट कंपनी के नए सीईओ John Ternus का पहला इवेंट है। इससे पहले यह जिम्मा Tim Cook संभाल रहे थे। टिम कुक की जगह Apple CEO के रूप में अब John Ternus ने ली है। 1 सितंबर को जॉन टर्नस ने नए सीईओ का कार्यभार संभाला है। आज वह स्टेज पर आकर इवेंट में सभी प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाने वाले हैं। 

iPhone 18 Pro, Pro Max Launch

नई आईफोन सीरीज iPhone 18 में कंपनी प्रो वेरिएंट्स को पेश कर सकती है। स्टैंडर्ड मॉडल को अभी लॉन्च से दूर रखे जाने की खबरें हैं। कंपनी नीचे वाले वेरिएंट्स को 2027 की पहली तिमाही में पेश करने पर विचार कर रही है। पिछले कई हफ्तों से इस नए ट्रेंड को लेकर अफवाहें हैं। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max आज के इवेंट में दस्तक दे सकते हैं। 

iPhone Fold

इवेंट का सबसे खास हिस्सा कंपनी का फोल्डेबल आईफोन हो सकता है। इसे iPhone Ultra भी कहा जा रहा है। वहीं लेटेस्ट लीक में फोन के iPhone Duo के नाम से लॉन्च होने की अफवाहें सामने आई हैं। अधिकारिक रूप से एपल किसी भी मॉनिकर की पुष्टि अभी तक नहीं की है। फोन में 5.3 इंच का भीतरी डिस्प्ले बताया गया है, जबकि इंटरनल डिस्प्ले 7.8 इंच का बताया गया है। कंपनी ने इसके स्क्रीन क्रीज पर खास काम किया है। अब देखना होगा कि एपल फोल्डेबल किन फीचर्स में प्रतिद्वंदियों से टक्कर ले सकेगा। 

Apple Watch Series 12

Apple Watch Series 12 भी कंपनी इवेंट में पेश कर सकती है। इसमें 42mm और 46mm केस साइज और ऑलवेज ऑन रेटिना LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वॉच में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आ सकती है। स्मार्टवॉच में पावर एफिशिएंट S12 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह watchOS 27 पर रन कर सकती है। इसके अलावा AI-आधारित सिरी Siri का सपोर्ट भी इसमें मिल सकता है। 

कहा जा रहा है कि लेटेस्ट वॉच के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, Apple सिरेमिक केस का ऑप्शन वापस ला सकती है। वॉच में अपडेटेड प्रोसेसर मिल सकता है जो कि हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में बेहतर रिजल्ट्स दे सकेगा। 

Apple Watch Ultra 4

Apple Watch Ultra 4 भी इस इवेंट में पेश की जा सकती है। यह रग्ड स्मार्टवॉच 49mm टाइटेनियम केस के साथ आ सकती है। इसमें 3000 निट्क ब्राइटनेस वाला LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टवॉच में कंपनी अपग्रेडेड प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 

AirPods 5

AirPods 5 कंपनी के नए ईयरबड्स के रूप में पेश किए जा सकते हैं। इनमें ओपन ईयर डिजाइन आने की संभावना है। ईयरबड्स में H3 चिप देखने को मिल सकती है। साथ ही साउंड क्वालिटी बेहतर की जा सकती है। ईयरबड्स दो वेरिएंट्स में आने की उम्मीद है जिसमें ANC और नॉन ANC मॉडल्स को शामिल किया जा सकता है। 

Apple TV 4K

Apple TV 4K (2026) में A17 Pro चिपसेट मिल सकता है। 8GB तक रैम इसमें मिल सकती है। Siri AI का सपोर्ट भी इसमें मिल सकता है। Wi-Fi 7 की कनेक्टिविटी इसके अंदर देखने को मिल सकती है। सिरी रिमोट कंपनी इसके अंदर दे सकती है। 

Home Hub

कंपनी कथित रूप से एक होम हब को पेश कर सकती है। इसमें 7 इंच का स्क्वायर शेप डिस्प्ले मिल सकता है। यह बिल्ट-इन कैमरा से लैस होगा। इसमें सेंसर भी मौजूद होंगे जो व्यक्ति की मौजूदगी का पता लगा सकेंगे। कंपनी इसे स्मार्टहोम डिवाइसेज कंट्रोल फीचर के साथ ला सकती है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरApple A20 Pro
फ्रंट कैमरा18-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 27
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरApple A20 Pro
फ्रंट कैमरा18-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 27
रिज़ॉल्यूशन1206x2622 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »