लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
Google ने नए Googlebook AI लैपटॉप्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक ये लैपटॉप्स Gemini Intelligence और Android इंटीग्रेशन के साथ आएंगे। इनमें “Magic Pointer” फीचर मिलेगा, जो स्क्रीन पर दिख रही चीजों के हिसाब से AI सुझाव देगा। Googlebook में यूजर्स Android ऐप्स चला सकेंगे और फोन की फाइल्स को सीधे लैपटॉप से एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा AI बेस्ड widget creation फीचर भी दिया जाएगा। Google हार्डवेयर के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। फिलहाल कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है।