Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स

Google ने Googlebook नाम से नई लैपटॉप कैटेगरी लॉन्च की है। इसमें Android फोन कनेक्टिविटी, Gemini AI, 2.8K OLED डिस्प्ले और 16GB RAM जैसे फीचर मिलते हैं।

Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स

Photo Credit: Google

Googlebook लैपटॉप Android फोन कनेक्टिविटी और Gemini AI फीचर के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Googlebook में Android फोन से सीधे कनेक्शन की सुविधा मिलेगी
  • 2.8K OLED डिस्प्ले और 16GB RAM वाले मॉडल आए
  • Googlebook की शुरुआती कीमत $899 और 10 साल अपडेट मिलेंगे
विज्ञापन

Google ने लैपटॉप की दुनिया में Googlebook नाम से एक नई कैटेगरी पेश की है। ये लैपटॉप Android टेक्नोलॉजी और ChromeOS के डेस्कटॉप एक्सपीरिएंस को एक साथ लाते हैं और इन्हें खास तौर पर Gemini AI के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। Googlebook की सबसे खास बात Android फोन के साथ इसका सीधा कनेक्शन है, जिससे फोन की सेटिंग्स, पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज लैपटॉप पर ट्रांसफर किए जा सकते हैं। लाइनअप में Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo के पांच मॉडल शामिल हैं। इनमें 2.8K तक OLED टचस्क्रीन, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर मिलते हैं।

Google ने Googlebook को पांच अलग-अलग लैपटॉप मॉडल के साथ पेश किया है। इनमें Acer Googlebook 14, ASUS Googlebook 14, Dell XPS Googlebook, HP Googlebook 14 और Lenovo Googlebook 15 शामिल हैं। इनके डिजाइन में एल्युमिनियम, मैग्नीशियम एलॉय और कार्बन फाइबर जैसे मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। सभी मॉडल में 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और बैकलिट कीबोर्ड मिलता है। सुरक्षा के लिए Google Titan सिक्योरिटी हार्डवेयर और फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। HP और Lenovo मॉडल में फेस अनलॉक भी मिलता है।

Googlebook के मॉडल के हिसाब से डिस्प्ले और चिपसेट में अंतर है। Acer, ASUS और HP मॉडल में 14-इंच 2.8K OLED टचस्क्रीन दी गई है। Lenovo Googlebook 15 में 15.3-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले है, जबकि Dell XPS Googlebook में 13.4-इंच 2.5K LCD स्क्रीन मिलती है। चिपसेट की बात करें तो अलग-अलग मॉडल में Intel Core Ultra 5 और Snapdragon X Elite ऑप्शन दिए गए हैं। NPU की क्षमता मॉडल के हिसाब से 45 से 49 TOPS तक है।

Googlebook का सबसे बड़ा फीचर Android फोन के साथ इसका कनेक्शन है। सेटअप के दौरान Android फोन की सेटिंग्स, सेव किए गए पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज को लैपटॉप पर ट्रांसफर किया जा सकता है। Google के मुताबिक यह डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा फोन और लैपटॉप के बीच काम को जारी रखने के लिए Continue On फीचर दिया गया है।

Googlebook में Files फीचर की मदद से फोन में मौजूद फोटो और फाइलों को लैपटॉप पर देखा, खोजा और खोला जा सकता है। वहीं Cast My Apps के जरिए फोन के ऐप्स को लैपटॉप की स्क्रीन पर विंडो के रूप में चलाया जा सकता है। यानी Android फोन और लैपटॉप के बीच बार-बार डिवाइस बदलने की जरूरत कम हो सकती है।

Googlebook को Gemini AI को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Magic Pointer नाम का फीचर दिया गया है। माउस कर्सर को हिलाने पर Gemini स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के साथ काम करने के लिए सामने आ सकता है। उदाहरण के लिए ईमेल को एनालाइज करना, टेक्स्ट को ट्रांसलेट करना या कैलेंडर से जुड़े काम करना संभव है।

इसके अलावा Rambler नाम का वॉइस डिक्टेशन फीचर भी मिलता है। यह बोलकर दिए गए नोट्स और काम की जानकारी को व्यवस्थित टेक्स्ट में बदल सकता है। यह कई भाषाओं के साथ काम कर सकता है और बोलते समय हुई रुकावटों या एक्स्ट्रा शब्दों को हटाकर टेक्स्ट को ऑर्गनाइज करने की सुविधा देता है।

Googlebook में डेस्कटॉप वाला Chrome ब्राउजर और उसके एक्सटेंशन मिलते हैं। इसके अलावा Google Play Store के लाखों Android ऐप्स भी चलाए जा सकते हैं। Adobe Photoshop, Adobe Lightroom और CapCut जैसे ऐप्स के साथ Netflix और HBO Max जैसी स्ट्रीमिंग सेवाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। गेमिंग के लिए Android गेम्स के अलावा GeForce NOW के जरिए PC और AAA Games खेलने की सुविधा भी दी गई है।

डेवलपर्स के लिए Google ने Antigravity AI डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म शामिल किया है। इसमें ऐप बनाने, टेस्ट करने और डिप्लॉय करने के लिए टूल मिलते हैं। साथ ही फुल टर्मिनल एनवायरनमेंट, Claude Code और Antigravity CLI का सपोर्ट दिया गया है।

सुरक्षा के लिए Googlebook में Google Titan हार्डवेयर सिक्योरिटी और डिवाइस पर मैलवेयर डिटेक्शन दिया गया है। इसमें Level 5 सिक्योरिटी सर्टिफाइड pKVM हाइपरवाइजर भी है, जिसके जरिए अलग Linux एनवायरनमेंट चलाया जा सकता है। Google ने Googlebook OS के लिए 10 साल तक नियमित फीचर और सॉफ्टवेयर अपडेट देने की बात कही है।

Googlebook की शुरुआती कीमत $899 (करीब ₹86,000) रखी गई है। मॉडल के हिसाब से कीमत अलग है। Acer Googlebook 14 की कीमत $899 से, ASUS Googlebook 14 की $1,299 से, Dell XPS Googlebook की $999 से, HP Googlebook 14 की $1,299 से और Lenovo Googlebook 15 की $1,099 से शुरू होती है। हर Googlebook के साथ 12 महीने का Google AI Pro, 5TB क्लाउड स्टोरेज, Gemini Advanced टूल्स और तीन महीने का YouTube Premium भी मिलेगा।

Googlebook की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। अमेरिका में इसकी बिक्री 4 अक्टूबर से और कनाडा, ब्रिटेन, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में 5 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत में इसकी बिक्री और कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »