Xiaomi भारत में जल्द ही Mi और Redmi ब्रांड के तहत लॉन्च करेगी लैपटॉप

जाने-मानें टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्विटर पर साझा किया है कि Xiaomi मी ब्रांड के तहत भारत में जल्द ही नए लैपटॉप लेकर आने वाली है। टिप्सटर ने यह भी कहा कि कंपनी इस महीने के अंत तक Redmi ब्रांड के तहत भी लैपटॉप लाने की योजना बना रही है।

Xiaomi भारत में जल्द ही Mi और Redmi ब्रांड के तहत लॉन्च करेगी लैपटॉप
ख़ास बातें
  • Xiaomi भारत में अपने Mi Notebook के रिफ्रेश मॉडल्स जा सकती है
  • कंपनी ने फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है
  • RedmiBook सीरीज़ भी भारत में दे सकती है दस्तक
विज्ञापन
Xiaomi भारत में जल्द ही Mi और Redmi ब्रांड के तहत नए लैपटॉप्स लाने की योजना बना रही है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई है। चीनी कंपनी मी ब्रांड के तहत भारत में कुछ लैपटॉप मॉडल्स पहले ही लॉन्च कर चुकी है, लेटेस्ट लीक की मानें तो कंपनी अब इस पोर्टफोलियो में और विस्तार करने वाली है। शाओमी मी ब्रांड के तहत भारत में Mi Notebook 14, Mi Notebook 14 Horizon Edition, Mi Notebook 14 IC और Mi Notebook 14 e-Learning Edition लैपटॉप लॉन्च कर चुकी है। संभावना है कि मी ब्रांड के तहत पेश किए जाने वाले कथित लैपटॉप Mi Notebook 14 का रिफ्रेश मॉडल्स हो सकते हैं।

जाने-मानें टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्विटर पर साझा किया है कि Xiaomi मी ब्रांड के तहत भारत में जल्द ही नए लैपटॉप लेकर आने वाली है। टिप्सटर ने यह भी कहा कि कंपनी इस महीने के अंत तक Redmi ब्रांड के तहत भी लैपटॉप लाने की योजना बना रही है। यदि यह खबर सच साबित होती है कि यह रेडमी ब्रांड के तहत भारत में आने वाला पहला लैपटॉप मॉडल होगा, जो कि कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी साफ नहीं की है, तो ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय मार्केट में कौन-सा मॉडल दस्तक देने वाला है।

कंपनी मी और रेडमी ब्रांड के तहत चीन में लैपटॉप मॉडल्स की अच्छी-खासी रेंज पेश कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने Mi Notebook Pro X 15 को चीन में लॉन्च किया था, जो कि 11th-generation Intel CPUs और लेटेस्ट Nvidia GeForce RTX 30 सीरीज़ जीपीयू से लैस था। रेडमी ब्रांड ने फरवरी महीने में RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 मॉडल्स को लॉन्च किया था। यह 11th-Gen Intel processors से लैस था।

Xiaomi कुछ RedmiBook मॉडल को लेटेस्ट Intel या AMD CPU के साथ भारत में लॉन्च कर सकती है। यह अपने मौजूदा Mi नोटबुक को भी रिफ्रेश कर सकते हैं जो कि पहले से ही भारत में उपलब्ध हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2560x1600 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई5
रैम16 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी512GB
वज़न1.46 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज15.60-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन3200x2000 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई5
रैम16 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी512GB
वज़न1.79 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Mi Notebook, RedmiBook, Xiaomi laptop, Redmi laptop, Mi laptop
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »