• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • कंप्यूटर से कंट्रोल होगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का म्यूज़िक, Microsoft कर रहा फीचर की टेस्टिंग

कंप्यूटर से कंट्रोल होगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का म्यूज़िक, Microsoft कर रहा फीचर की टेस्टिंग

Microsoft ने साफ कर दिया है कि यह फीचर उन्हीं कंप्यूटर में उपलब्ध होगा, जो कि विंडो 10 अक्टूबर 2018 के बाद अपडेटेड हैं। इसके अलावा आपका एंड्रॉयड फोन एंड्रॉयड 7 नूगा या फिर इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करता हो।

कंप्यूटर से कंट्रोल होगा एंड्रॉयड स्मार्टफोन का म्यूज़िक, Microsoft कर रहा फीचर की टेस्टिंग

Your Phone Desktop ऐप अभी आम यूज़र्स के लिए नहीं

ख़ास बातें
  • Your Phone App की मदद से PC से कंट्रोल होगा फोन का म्यूज़िक
  • अभी टेस्टिंग फेज़ में है यह ऐप
  • योर फोन ऐप को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विंडो 10 के लिए डेवलप किया गया है
विज्ञापन
Microsoft एक नए फीचर पर टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से एंड्रॉयड यूज़र्स Windows 10 कंप्यूटर के द्वारा अपने स्मार्टफोन के म्यूज़िक को कंट्रोल कर सकेंगे। यूज़र्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के म्यूज़िक को सीधे कंप्यूटर के Your Phone ऐप के जरिए एक्सेस व कंट्रोल कर सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर लेटेस्ट विंडो बिल्ड पर काम करने वाले 'योर फोन ऐप' तक सीमित है, वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि धीरे-धीरे इस योर फोन ऐप को वर्ज़न 1.20041.82 और इसके बाद के वर्ज़न के लिए रोलआउट किया जाएगा। योर फोन ऐप को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विंडो 10 के लिए डेवलप किया गया है, ताकि इसे एंड्रॉयड डिवाइस से कनेक्ट किया जा सके। इस ऐप की मदद से म्यूज़िक ही नहीं बल्कि फोन कॉल्स व फोन में मौजूद फोटोज़ को भी कंप्यूटर में एक्सेस किया जा सकता है।

Microsoft ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि यूज़र अपने स्मार्टफोन के ऑडियो ऐप में चले हुए म्यूज़िक को प्ले, पॉज़ और स्विच द म्यूज़िक आदि का उपयोग इस ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। Your Phone desktop app जिन म्यूज़िक ऐप को कंट्रोल कर सकता है, उनमें Spotify, Pandora, Amazon Music, Google Play Music, YouTube Music, Xiaomi Music, और Google Podcast आदि शामिल हैं। पोस्ट में कहा गया है कि अगर आपके फोन द्वारा परमिशन दी गई है, तो बाय डिफॉल्ट योर फोन ऐप में आपके फोन का प्ले म्यूज़िक आपके कंप्यूटर में दखाई देगा।

जिस सिस्टम में यह सुविधा सपोर्ट करेगी उसको लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने साफ कर दिया है कि यह फीचर उन्हीं कंप्यूटर में उपलब्ध होगा, जो कि विंडो 10 अक्टूबर 2018 के बाद अपडेटेड हैं। इसके अलावा आपका एंड्रॉयड फोन एंड्रॉयड 7 नूगा या फिर इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करता हो।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह भी साफ किया कि जब वह इस Your Phone App म्यूज़िक कंट्रोल फीचर की टेस्टिंग कर रहे थे, तो उन्होंने कुछ समस्याएं दिखी, जो कि इस प्रकार है-

1. कुछ ऑडियो ऐप पिछले ट्रैक को सपोर्ट करती हैं, तो कुछ 'रिवाइंड ट्रैक' को।

2. फिलहाल, यूट्यूब वीडियो और ऑडियो इस फीचर पर सपोर्ट नहीं कर रहे।   

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट ने Your Phone desktop app में एक नया फीचर जोड़ा था, जिसमें Samsung यूज़र्स अपने फोन की फाइल विंडो 10 कंप्यूटर में वाई-फाई की मदद से ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकते हैं। हालांकि, एक बार फिर यह फीचर विंडो इनसाइडर बिल्ड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Your Phone app, Windows

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »