Android Features

Android Features - ख़बरें

  • WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर Guest Calling का रोल आउट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से अब आप किसी को भी व्हाट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, भले ही उनके पास व्हाट्सएप अकाउंट न हो। गेस्ट के तौर पर जुड़ने वाले किसी भी बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
    OnePlus Ace 7 कथित रूप से बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने इससे संबंधित एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि OnePlus Ace 7 को मॉडल नम्बर PMS110 के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है।
  • Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
    Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन ऐप्स पर काम करेगा। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने Pixel Camera Services को अपडेट कर दिया है। Connected Cameras सपोर्ट अब 11 ऐप पर काम करेगा। यानी पहले यह फीचर 5 ऐप के लिए काम करता था, लेकिन अब यह फीचर 16 ऐप के लिए काम करेगा।
  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    डुअल SIM वाल इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
    Vivo ने Y-Series का नया Vivo Y32 लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर, 4GB और 6GB RAM तथा 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिलता है। फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है और Android 16 पर चलता है।
  • घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
    Lumio ने भारत में Arc 7 (2026) Projector लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने पिछले साल के मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसमें नया Arc Light Engine 2 दिया गया है, जो 500 ANSI Lumens की ब्राइटनेस और 1700:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो देता है। प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट दिखा सकता है। इसमें Android 14 पर आधारित Google TV, Gemini और 32GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा ऑटो कीस्टोन, ऑटोफोकस और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे फीचर्स भी हैं। Lumio Arc 7 की कीमत ₹34,999 है और बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
    WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। WABetaInfo के अनुसार, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए Restricted Chat फीचर लेकर आ रहा है। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसे रोल आउट किया जा रहा है। कहा गया है कि फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.39.11 पर आने वाला है। यह फीचर प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर आपके चैट को आप तक ही सीमित कर देता है।
  • Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ PLS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99+ का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A08 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
    OpenAI ने ChatGPT के वॉइस मोड में कनेक्टेड ऐप्स को भी जोड़ दिया है। यानी अगर आप अब ChatGPT से Gmail, Calender, Slack थ्रेड के बारे में पूछते हैं तो वह उस ऐप से जवाब को ढूंढकर आपको चैट में दिखा देगा।
  • Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
    Mivi One 5G आज यानी 24 सितंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। यह Mivi का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसके जरिए कंपनी बजट 5G फोन बाजार में कदम रखेगी। फोन में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट, 50MP मुख्य कैमरा और 128GB स्टोरेज मिलने की पुष्टि हो चुकी है। यह Android 16 पर चल सकता है, जबकि Snapdragon 4 Gen 2 और 6GB RAM की जानकारी लीक में सामने आई है। फोन Burgundy, Blue और Green रंगों के अलावा दो अन्य कलर ऑप्शन में आएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। कीमत की आधिकारिक घोषणा लॉन्च के दौरान होगी, लेकिन इसके ₹15,000 से कम में आने की उम्मीद है।
  • Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
    Beats 360 ओवर-ईयर हेडफोन भारत में ₹42,900 की कीमत पर लॉन्च हो गया है। इसमें बदलने वाले ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन दिए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग रंग और मटेरियल में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका Adaptive Active Noise Cancellation Beats Studio Pro के मुकाबले 1.75 गुना तक ज्यादा शोर कम करता है। हेडफोन में 40mm ड्राइवर, Personalized Spatial Audio, Dolby Atmos और Transparency Mode मिलता है। बैटरी 32 घंटे तक चलती है और 5 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। यह Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ काम करता है।
  • Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
    Google ने Googlebook नाम से लैपटॉप की नई कैटेगरी पेश की है। इसमें Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo के पांच मॉडल शामिल हैं। Googlebook को Android फोन और Gemini AI के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है। यूजर फोन की सेटिंग्स, पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क और मैसेज लैपटॉप पर ट्रांसफर कर सकता है। इसमें 2.8K तक OLED टचस्क्रीन, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। Magic Pointer, Rambler और Create My Widget जैसे Gemini फीचर भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत $899 यानी करीब ₹80,000 है और OS को 10 साल तक अपडेट मिलेंगे।
  • Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
    Motorola Signature 27 आज मार्केट में पेश होने जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इस फोन के साथ Motorola बहुत कुछ नया करने जा रही है। काफी समय से कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन Motorola Signature 27 के साथ बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है।
  • 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
    Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX752 मुख्य कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसकी कीमत ₹23,999 है, जबकि लॉन्च ऑफर में चुनिंदा बैंक कार्ड से ₹19,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Android Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »