Android 17 लेकर आएगा ब्लर UI, स्क्रीन रिकॉर्डर भी होगा अपडेट, जानें क्या कुछ होगा नया
एंड्रॉइड 17 में सिस्टम UI एलिमेंट पर नया ब्लर इफेक्ट सबसे ज्यादा ध्यान दिए जाने वाला बदलाव है। इस बार सॉलिड बैकग्राउंड के बजाय वॉल्यूम स्लाइडर और पावर मीनू जैसे मीनू में ट्रांसपेरेंट लेयर हैं जो वॉलपेपर के कलर और ऐप आइकन को छोटा दिखाती हैं। ब्लर एक डायनेमिक थीम है, जो इंटरफेस को ज्यादा रिफाइन और मॉडर्न लुक देता है। एंड्रॉइड 17 में एप्लिकेशन पर लॉन्ग प्रेस करने पर लॉक ऐप का ऑप्शन मिलेगा।