• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 17 जनवरी से एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 17 जनवरी से एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 17 जनवरी से एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने का खुलासा
विज्ञापन
2016 में आए सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 को जल्द एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलना शुरू हो सकती हैं। एक नए लीक स्क्रीनशॉट से यह जानकारी सामने आई है। यूरोप के सैमसंग गैलेक्सी एस7 वेरिएंट में अगले हफ्ते से नूगा अपडेट मिलने की उम्मीद है।

द एंड्रॉयड सोल के एक लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मॉडल नंबर एसएम-जी935एफ वाले सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 17 जनवरी से एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज को जनवरी में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलेगा और इसे एड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अपडेट नहीं मिलेगा। उम्मीद है कि फाइनल नूगा अपडेट भी गैलेक्सी एस7 एज में जल्द मिलेगा क्योंकि सैमसंग ने गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज यूज़र के लिए अपने डिवाइस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट टेस्ट के लिए कुछ महीने पहले गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम शुरू किया था।  लेकिन, यह बीटा प्रोग्राम सिर्फ अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया के यूज़र के अलावा चीन में ही उपलब्ध था।

याद दिला दें, गूगल ने पिछले महीने ही नेक्सस और पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी करना शुरू किया था। नए एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट में कंपनी ने दिसंबर के लिए मंथली सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल था। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में नए इमोजी  आ गए हैं जिनमें नए लिंग समानता दिखाने वाले इमोजी शामिल हैं। इमोजी के अलावा, गूगल ने जिफ़ सपोर्ट करने वाले ऐप के लिए सीधे कीबोर्ड से ही जिफ़ इमेज जोड़ा था। इनमें से कुछ ऐप जो जिफ़ इमेज सपोर्ट करते हैं, उनमें गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआउट शामिल हैं। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के बाद होम स्क्रीन से ही सीधे ऐप शॉर्टकट का विकल्प मिलता है। यूज़र ऐप आइकन पर देर तक प्रेस कर किसी भी ऐप sमें एक्शन लॉन्च कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Easy to hold and handle
  • Unbelievable processing power
  • Phenomenal camera
  • IP68 protection
  • कमियां
  • Bloated software
  • Hybrid SIM/microSD slot
डिस्प्ले5.10 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks absolutely stunning
  • Record-breaking power
  • Incredible camera
  • IP68 protection
  • कमियां
  • Slightly unweildy
  • Hybrid SIM/microSD slot
  • Bloated software
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »