PUBG Mobile Lite में आया पेलोड मोड, हुए कुछ और बदलाव

PUBG Mobile Lite को पेलोड मोड मिला है। मोड को सबसे पहले बीते साल PUBG Mobile का हिस्सा बनाया गया था। यह अटैक हैलिकॉप्टर्स और अन्य गाड़ियों को गेम का हिस्सा बनाता है।

PUBG Mobile Lite में आया पेलोड मोड, हुए कुछ और बदलाव
ख़ास बातें
  • पबजी मोबाइल लाइट को पेलोड मोड मिला है
  • पबजी मोबाइल लाइट को पेलोड मोड मिला है
  • नया विनर पास खरीदने वाले प्लेयर्स को अतिरिक्त प्वाइंट्स कार्ड्स मिलेंगे
विज्ञापन
PUBG Mobile Lite वाकई में PUBG Mobile का स्ट्रीमलाइन्ड वर्ज़न है जिसे कम पावरफुल स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है। इस गेमिंग ऐप को नया अपडेट मिला है जो गेम में नया मोड लाता है, साथ में कुछ और बदलाव भी हैं, व नए फीचर्स भी। पबजी मोबाइल लाइट के Version 0.17.0 में ‘Payload Mode' को जोड़ा गया है। यह मोड बीते साल ही पबजी मोबाइल का हिस्सा बना था। इसके अतिरिक्त 0.17.0 वर्ज़न अपडेट में कुछ मैप्स बदले गए हैं। कॉम्बाट इंप्रूवमेंट्स के अलावा पबजी मोबाइल लाइट के लिए कुछ बैलेसिंग आया है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट कुछ इलाकों में प्ले स्टोर पर लाइव है।
 

PUBG Mobile Lite 0.17.0 वर्ज़न में क्या-कुछ है नया


Payload Mode
पबजी मोबाइल लाइट को पेलोड मोड मिला है। मोड को सबसे पहले बीते साल PUBG Mobile का हिस्सा बनाया गया था। यह अटैक हैलिकॉप्टर्स और अन्य गाड़ियों को गेम का हिस्सा बनाता है। साथ में हाई-ऑक्टेन चिकन डिनर्स के लिए नए हथियार भी जोड़े गए हैं। PUBG Mobile Lite में Payload Mode अपने साथ दो नई गाड़ियां लेकर आता है। एक है आर्मर्ड BRDM-2 टैंक और दूसरा हैलिकॉप्टर। लूटेबल वेपेन्स के अलावा नया ग्रेनेड लॉन्चर और सर्फेस टू एयर मिसाइल भी इस मोड में हैं। इस मोड को आप अकेले खेल सकते हैं या चार लोगों तक की टीम में।


PUBG Mobile Lite से जुड़े और फीचर्स
गेम के कुछ मैप में भी बदलाव किए गए हैं। अब एक नया स्पॉन आइलैंड Varenga से जोड़ा गया है। इसके अलावा मैप के आसपास एक अनजान आर्कियोलॉजिकल साइट्स को भी जोड़ा गया है जिसे प्लेयर्स एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा 0.16.0 अपडेट के दौरान चेरी ब्लॉज़म ट्रीज़ और पिकनिक बास्केट्स जैसे स्प्रिंग फेस्टिवल कंटेट हटा दिए गए हैं।

कॉम्बाट इंप्रूवमेंट्स की बात करें, तो डेज़र्ट ईगल पिस्टल को जोड़ा गया है। एसएमजी और पिस्टल डैमेज की रीबैलेसिंग की गई है। इनके अलावा क्लासिक मोड में फ्लेयर गन्स का इस्तेमाल कर BRDM-2 को समन किया जा सकता है। PUBG Mobile Lite के रीवार्ड सिस्टम को नए थीम ‘Summer Beach and Ramadan' में अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा पहली बार नया विनर पास खरीदने वाले प्लेयर्स को अतिरिक्त प्वाइंट्स कार्ड्स मिलेंगे।

सिनर्जी सिस्टम में इंप्रूवमेंट्स में बीएफएफ, बडी और ब्रोमांस इमोट्स के लिए नए फंक्शन शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि सिनर्जी बढ़ने पर और ज़्यादा इमोट्स को अनलॉक किया जा सकता है। कई फीचर्स में एडजस्टमेंट किए गए हैं। कमियों को दूर किया गया है जिनमें बोनस चैलेंजेज, मेन मेन्यू यूआई, प्लेयर रिटर्न इवेंट और कंपेनियन सिस्टम शामिल हैं।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, पबजी मोबाइल लाइट 0.17.0 वर्ज़न अपडेट चुनिंदा क्षेत्र में प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  5. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  8. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  9. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »