• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा बेहतर

Vivo S1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा बेहतर

Vivo S1 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। वीवो एस1 को इस माह के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया है। जानें अपडेटे के बारे में।

Vivo S1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा बेहतर

Vivo S1 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा बेहतर

ख़ास बातें
  • Vivo S1 हैंडसेट 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • वीवो एस1 की कीमत 17,990 रुपये से शुरू
  • तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है वीवो एस1
विज्ञापन
Vivo S1 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। वीवो एस1 को इस माह के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया है और इसकी शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। वीवो एस1 को मिला लेटेस्ट अपडेट इंप्रूव नेटवर्क परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा फंक्शन, बेहतर फिंगरप्रिंट रिकग्निशन स्पीड के साथ आ रहा है। वीवो एस1 के लिए अपडेट अभी भारत में रह रहे यूज़र्स के लिए जारी किया गया है, बता दें कि हमारे रिव्यू यूनिट को भी अपडेट मिल गया है। अधिकांश अपडेट की तरह, संभवत: इस अपडेट को भी बैच बनाकर रोल आउट किया जा रहा है, ऐसे में सभी यूज़र्स तक अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है।

वीवो एस1 (रिव्यू) अपडेट ने पिछले फर्मवेयर वर्जन 1.6.13 को 1.6.17 में बदल दिया गया है। अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया गया है और इसका डाउनलोड साइज़ 353.37 एमबी है। वीवो ने फिंगरप्रिंट रिकग्निशन स्पीड को ऑप्टिमाइज़ किया है जिस वज़ह से अब यह और भी तेज़ी से फिंगरप्रिंट की पहचान कर लेगा। बेहतर फोटो और वीडियो शूटिंग अनुभव के लिए कैमरा को भी बेहतर बनाया गया है।
 
Vivo

Vivo S1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

वीवो एस1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं, 18,990 रुपये में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। हैंडसेट स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलेगा।
 

Vivo S1 Specifications

डिज़ाइन की बात करें तो वीवो एस1 में वाटरड्रॉप नॉच है। निचले हिस्से पर पतला बॉर्डर है। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

वीवो एस1एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • कमियां
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
डिस्प्ले6.38 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »