Samsung Galaxy S26 FE की भारत में बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500, 50MP ट्रिपल कैमरा और 4,900mAh बैटरी मिलेगी।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S26 FE जल्द भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। फोन को लेकर Amazon, Flipkart और Samsung India की वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी इसे जल्द भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराने वाली है। Samsung ने भारत के लिए 18 सितंबर 2026 की बिक्री तारीख अपनी वेबसाइट पर कन्फर्म कर दी है। Galaxy S26 FE को Samsung ने 27 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। भारत में फोन के स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल मॉडल जैसे ही रहेंगे। हालांकि, भारत की कीमत अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
Samsung India की आधिकारिक माइक्रोसाइट के मुताबिक Galaxy S26 FE की बिक्री 18 सितंबर (via TechOutlook) से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने ग्राहकों को फोन के उपलब्ध होते ही जानकारी पाने के लिए रजिस्टर करने का ऑप्शन दिया है। फोन Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा। फोन को तीन रंगों - Blueberry, Graphite और Pistachio में पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus+ से सुरक्षा दी गई है। फोन के फ्रेम में एल्युमिनियम एलॉय का इस्तेमाल किया गया है और इसे IP68 रेटिंग भी मिली है। फोन का वजन 193 ग्राम और मोटाई 7.4mm है।
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। Samsung के मुताबिक यह चिप पिछले मॉडल के मुकाबले AI परफॉर्मेंस में 51 फीसदी, GPU परफॉर्मेंस में 24 फीसदी और प्रोसेसिंग में 11 फीसदी तक सुधार देती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP मेन कैमरा OIS के साथ, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
Samsung ने कैमरा सिस्टम में ProVisual Engine, Nightography और AI आधारित फोटो एडिटिंग फीचर्स भी दिए हैं। My FanCam किसी चुने हुए व्यक्ति को वीडियो में ट्रैक करके उसे फ्रेम के बीच में रखने में मदद करता है। वहीं Super Steady के साथ Horizontal Lock वीडियो को स्थिर और सीधा रखने में मदद करता है।
Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। Samsung के मुताबिक 45W अडैप्टर के साथ फोन करीब 30 मिनट में 69 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। कंपनी फोन से 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है।
Galaxy S26 FE की एक बड़ी खासियत इसका सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी है। यह One UI 9 पर आधारित Android 17 के साथ आता है और Samsung इसमें 7 बड़े Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। फोन में Circle to Search, Photo Assist, Audio Eraser, Now Brief और Now Nudge जैसे Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं।
भारत में Galaxy S26 FE की आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। ग्लोबल मार्केट में इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 699 डॉलर (लगभग 57,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर आया है। कुछ रिपोर्ट्स में भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 70,000 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग