Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी

फोन में 8GB की रैम दी गई है जिसके साथ में 128GB से लेकर 512GB तक के स्टोरेज वेरिएंट्स मिल जाते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Full HD+ डाइनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आता है
  • फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है
  • यह फोन 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है
विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 FE को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज का यह फैन एडिशन है। यानी यह उन यूजर्स के लिए लाया जाता है तो अफॉर्डेबल प्राइस में फ्लैगशिप मॉडल जैसे फीचर्स चाहते हैं। फोन में Exynos 2000 सीरीज का चिपसेट लगा है। इसमें रियर में कंपनी ने तीन कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें मुख्य लेंस 50 मेगापिक्सल का है। फोन में टेलीफोटो शूटर भी मिल जाता है। लगभग 5000mAh की बैटरी इसमें पैक की गई है और साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Samsung Galaxy S26 FE Price, Availability

Samsung Galaxy S26 FE का बेस वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ EUR 799 (लगभग ₹89,000) में लॉन्च किया गया है। फोन का 8GB+256GB वेरिएंट EUR 899 (लगभग ₹1,00,000) में आता है। वहीं, इसका टॉप 8GB+512GB वेरिएंट EUR 1,099 (लगभग ₹1,22,000) में पेश किया गया है। फोन के भारतीय वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। 

Samsung Galaxy S26 FE कों कंपनी ने तीन कलर्स में उतारा है जिसमें Blueberry, Graphite, और Pistachio शेड को शामिल किया गया है। फोन की सेल 4 सितंबर से शुरू होगी। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, यानी Samsung Online Store से खरीदा जा सकेगा। चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में इसे खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। 

Samsung Galaxy S26 FE Specifications

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Full HD+ डाइनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। Galaxy S26 FE में Exynos 2500 SoC चिपसेट लगा है जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में डुअल सिम की कनेक्टिविटी मिल जाती है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आता है जिस पर सैमसंग के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर OneUI 9 की स्किन मिल जाती है। फोन में 8GB की रैम दी गई है जिसके साथ में 128GB से लेकर 512GB तक के स्टोरेज वेरिएंट्स मिल जाते हैं। 

Galaxy S26 FE फोन के कैमरा को देखें तो यह रियर में तीन कैमरा वाले सेटअप के साथ आता है। Galaxy S26 FE में मेन लेंस 50MP का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह OIS को भी सपोर्ट करता है। साथ में कंपनी ने f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया है जो कि 12 मेगापिक्सल का लेंस है। तीसरा सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। यह 3x ऑप्टिकल जूम, और 30x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम आता है। इसमें 85 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिल जाता है। 

Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है। साथ में यह 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 15W वायरलैस चार्जिंग फीचर भी फोन में मिल जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, और USB Type-C का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए फोन में डिस्प्ले के भीतर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन के डाइमेंशन 161.6x76.9x7.4mm हैं और वजन 193g बताया है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »