Samsung जल्द Android 17 आधारित One UI 9 लॉन्च कर सकता है। Galaxy S, A, M, F और Z सीरीज के कई स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिल सकता है। जानिए संभावित लॉन्च टाइमलाइन, नए फीचर्स और सपोर्टेड डिवाइसेज की पूरी जानकारी।
Photo Credit: Samsung
Samsung जल्द ही Android 17 पर आधारित अपना नया One UI 9 अपडेट रोल आउट करने की तैयारी में है। कंपनी ने फिलहाल कुछ चुनिंदा Galaxy डिवाइसेज के लिए इसका बीटा (Beta) प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जिससे नए फीचर्स और डिजाइन में होने वाले बदलावों की झलक मिल चुकी है। हालांकि, Samsung ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि किन-किन डिवाइसेज को One UI 9 अपडेट मिलेगा, लेकिन मौजूदा सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के आधार पर देखा जाए, तो लिस्ट काफी लंबी है।
Samsung 22 जुलाई 2026 को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में One UI 9 से पर्दा उठा सकता है। इसी इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 भी लॉन्च होने की उम्मीद है, जिनके साथ नया सॉफ्टवेयर पहली बार देखने को मिलेगा। इसके बाद सितंबर 2026 से पुराने Galaxy स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए स्टेबल अपडेट जारी होने की संभावना है। फिलहाल One UI 9 का बीटा वर्जन केवल Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है, लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य डिवाइसेज तक भी बढ़ाया जा सकता है।
यदि Samsung की मौजूदा अपडेट पॉलिसी के आधार पर देखा जाए, तो सपोर्टेड स्मार्टफोन्स की लिस्ट (via SamMobile) काफी लंबी है। हालांकि, फाइनल लिस्ट Samsung की घोषणा के बाद ही पता चलेगी। कई बार देखा गया है कि जो मॉडल पॉलिसी से बाहर होते हैं उन्हें भी लेटेस्ट OS अपग्रेड मिल जाता है।
One UI 9 में इंटरफेस पूरी तरह बदलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि कंपनी One UI 8.5 में पहले ही बड़े डिजाइन बदलाव कर चुकी है। इसके बावजूद नए अपडेट में कई विजुअल सुधार देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ब्राइटनेस और वॉल्यूम के लिए मोटे स्लाइडर्स, रिसाइज होने वाले मीडिया प्लेयर विजेट्स, एल्बम आर्ट के साथ वेवफॉर्म एनिमेशन, ज्यादा Liquid Glass UI इफेक्ट्स और नए Galaxy AI फीचर्स मिल सकते हैं।
इसके अलावा Creative Studio को सिस्टम ऐप में इंटीग्रेट किया जा सकता है, Good Lock के Home Up मॉड्यूल में मल्टी फिंगर जेस्चर सपोर्ट जोड़ा जा सकता है और Samsung Browser में नया Ask AI फीचर भी मिलने की उम्मीद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी