Ai Warning

Ai Warning - ख़बरें

  • '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
    Anthropic के एक शोधकर्ता ने कहा है कि AI इंसानों को अगले एक दशक में खत्म कर सकता है! सोशल मीडिया पर Anthropic के एक रिसर्चर की पोस्ट वायरल हो रही है। रिसर्चर ने कहा कि उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया क्योंकि एंथ्रोपिक और उनके पिछले एम्प्लॉयर, OpenAI, इस खतरे के बारे में ढीला रवैया अपना रहे थे।
  • Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
    Google DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक असामान्य चेतावनी जारी की है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने उम्मीदवारों से सामान्य जॉब एप्लिकेशन के अलावा एक अलग फॉर्म भरने को कहा है, ताकि उनका CV सीधे संबंधित टीम तक पहुंच सके। डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि सामान्य इंटरनल हायरिंग सिस्टम के दौरान कुछ CV गलती से स्क्रीन आउट हो सकते हैं या आवेदन टीम तक पहुंचने में समय लग सकता है। हालांकि, Google DeepMind ने स्पष्ट किया है कि इसका मतलब AI उम्मीदवारों को गलत तरीके से रिजेक्ट कर रहा है, ऐसा नहीं है।
  • WhatsApp को खतरा! AI एजेंट के जरिए हैकर्स कर सकते हैं बड़ा नुकसान
    शोधकर्ताओं ने WhatsApp में मौजूद नए खतरे के लिए चेताया है। साइबर सिक्योरिटी फर्म Zenity के शोधकर्ताओं ने नए हाईजैकिंग खतरे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिसर्चर्स ने कहा है कि OpenAI जैसी बड़ी AI कंपनियों के AI एजेंट्स का इस्तेमाल करके WhatsApp चैट स्क्रीन को पूरी तरह से ऑटोमेट किया जा सकता है।
  • अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
    OpenAI के CEO Sam Altman ने AI के भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दुनिया अब Singularity के दौर में पहुंच चुकी है। उनके अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से उस स्तर की ओर बढ़ रहा है, जहां उसकी क्षमताएं इंसानों के बराबर या उनसे आगे हो सकती हैं। Altman ने दोहराया कि भविष्य में AI इंसानों द्वारा किए जाने वाले 30 से 40 प्रतिशत काम संभाल सकता है, जिससे नौकरी बाजार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उनका कहना है कि सरकारों और कंपनियों को इस बदलाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
  • Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
    Meta ने ऑनलाइन स्कैम से यूजर्स को बचाने के लिए नए AI आधारित टूल्स और सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक Facebook, WhatsApp और Messenger पर अब ऐसे सिस्टम जोड़े जा रहे हैं जो संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी अकाउंट को पहचान सकते हैं। नए फीचर्स में संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए Facebook अलर्ट, WhatsApp पर संदिग्ध डिवाइस लिंकिंग चेतावनी और Messenger में एडवांस्ड स्कैम डिटेक्शन शामिल हैं। Meta का कहना है कि AI तकनीक की मदद से नकली वेबसाइट, ब्रांड इम्पर्सोनेशन और दूसरे स्कैम पैटर्न को पहचानने की क्षमता बेहतर बनाई जा रही है।
  • OTP ठगी रोकने के लिए Airtel का AI एक्शन, कॉल के वक्त तुरंत मिलेगा फ्रॉड वार्निंग अलर्ट!
    Airtel ने OTP आधारित बैंकिंग फ्रॉड से निपटने के लिए नया AI Fraud Alert सिस्टम पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर नेटवर्क लेवल पर काम करता है और संभावित जोखिम वाली कॉल के दौरान ग्राहक को रियल टाइम अलर्ट देता है। अगर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा OTP संदिग्ध स्थिति में डिटेक्ट होता है, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी। Airtel का दावा है कि इस AI आधारित समाधान को व्यापक ट्रायल में परखा गया है। फिलहाल यह फीचर हरियाणा में लाइव है और अगले दो हफ्तों में देशभर में रोलआउट किया जाएगा।
  • जब 99% नौकरियां होंगी खतरे में, ये 5 तरह के काम करने वालों की हो जाएगी मौज!
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच AI सेफ्टी एक्सपर्ट रोमन याम्पोल्स्की ने चेतावनी दी है कि आने वाले सालों में ज्यादातर इंसानी नौकरियां खत्म हो सकती हैं। उनके मुताबिक, AI के सामने ऐसा कोई काम नहीं है जिसे ऑटोमेट न किया जा सके। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बेहद सीमित रोल्स ऐसे हैं, जो इंसानों की पसंद, अनुभव या AI की वजह से कुछ समय तक बने रह सकते हैं। लेकिन ये रोल्स आज के वर्कफोर्स का बहुत छोटा हिस्सा ही संभाल पाएंगे।
  • ChatGPT बनाने वाली कंपनी को चाहिए AI रिस्क एक्सपर्ट, सैलेरी में मिलेंगे Rs 5 करोड़!
    AI की तेजी से बढ़ती ताकत अब सिर्फ बेहतर फीचर्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके जोखिम और गलत इस्तेमाल भी बड़ी चिंता बन चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने Head of Preparedness नाम के एक अहम सीनियर पद के लिए हायरिंग शुरू की है। CEO Sam Altman के मुताबिक, AI मॉडल्स अब मेंटल हेल्थ और साइबरसिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में नए खतरे पैदा कर रहे हैं और कुछ मामलों में क्रिटिकल सिक्योरिटी कमजोरियां तक खोजने लगे हैं। यह रोल AI के संभावित दुरुपयोग को समझने, सेफ्टी सॉल्यूशंस तैयार करने और हाई-रिस्क टेक्नोलॉजी को सुरक्षित तरीके से रिलीज करने पर फोकस करेगा।
  • AI गॉडफादर की डरावनी चेतावनी: AI खाएगा नौकरियां, 2026 में हो जाएगा और तेज!
    AI के “गॉडफादर” Geoffrey Hinton ने 2026 को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। CNN को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब इतनी तेजी से बेहतर हो रहा है कि हर कुछ महीनों में इसकी क्षमता दोगुनी हो जाती है। हिन्टन के मुताबिक, AI पहले ही कॉल सेंटर्स में नौकरियां रिप्लेस कर रहा है और जल्द ही सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स में भी इंसानों की जरूरत काफी कम हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि AI अब रीजनिंग और लोगों को गुमराह करने जैसी क्षमताओं में पहले से कहीं ज्यादा आगे निकल चुका है, जो चिंता की बात है।
  • Amazon ने की रिकॉर्ड तोड़ छंटनी, 1,800 इंजीनियर्स की नौकरी गई, AI का बड़ा रोल!
    Amazon में पिछले महीने घोषित की गई ऐतिहासिक छंटनी का असर कंपनी के लगभग हर बड़े वर्टिकल पर पड़ा था, चाहे वह AWS हो, प्राइम वीडियो, रिटेल, डिवाइसेस या फिर एडवर्टाइजमेंट का कारोबार। लेकिन इस बड़े कदम का सबसे ज्यादा असर जिस भूमिका पर पड़ा, वह इंजीनियरों की थी। अमेरिका के कई राज्यों में जमा की गई WARN फाइलिंग्स से साफ हुआ है कि हजारों में हुई कटौती में से सबसे भारी हिस्सा टेक्निकल और इंजीनियरिंग टीमों का था। CNBC द्वारा न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी और वॉशिंग्टन में जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स बताते हैं कि इन राज्यों में दर्ज 4,700 से ज्यादा जॉब कट्स में लगभग 40% इंजीनियरिंग रोल्स थे।
  • Google ने बैन किए 23 लाख से अधिक खतरनाक ऐप्स
    गूगल ने बताया है कि पिछले वर्ष 1,58,000 से अधिक डिवेलपर्स को भी बैन किया है। इन डिवेलपर्स के एकाउंट्स से खतरनाक ऐप्स को पब्लिश किया जा रहा था। कंपनी ने खतरे की पहचान के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शुरू किया है। AI से ह्युमन रिव्युअर्स को उल्लंघन के मामलों में से 92 प्रतिशत में मैलवेयर और स्पाइवेयर को पकड़ने में मदद की है।
  • RBI ने इनवेस्टर्स को किया सतर्क, सोशल मीडिया पर गवर्नर शक्तिकांत दास के 'डीपफेक वीडियो' 
    RBI ने बताया कि सोशल मीडिया पर गवर्नर Shaktikanta Das के डीपफेक वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं जिनमें RBI के सपोर्ट वाली इनवेस्टमेंट स्कीम्स का दावा किया जा रहा है। इन वीडियोज में लोगों को ऐसी स्कीम्स में रकम लगाने की सलाह देने की कोशिश हो रही है। RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका कोई अधिकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं है।
  • भारत में AI के लिए जल्द बन सकता है कानून
    पिछले वर्ष AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही डीपफेक्स जैसी समस्याएं भी सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और YouTube को डीपफेक्स को लेकर चेतावनी भी दी थी
  • Facebook और YouTube को डीपफेक्स पर मिली केंद्र सरकार से चेतावनी
    मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर IT Rajeev Chandrasekhar ने एक मीटिंग में यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बहुत सी सोशल मीडिया कंपनियों ने पिछले वर्ष लागू किए गए रूल्स के बावजूद अपने यूजर्स के लिए नियमों और शर्तों को अपडेट नहीं किया है
  • हमारा काल बन सकता है AI! एक्‍सपर्ट ने कहा- 50% संभावना है कि यह मानवता को मिटा देगा
    मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी के भौतिक विज्ञानी और AI एक्‍सपर्ट मैक्स टेगमार्क (Max Tegmark) ने यह चिंताजनक भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »