• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!

'10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!

शोधकर्ता ने कहा कि उन्होंने इस चिंता में इस्तीफा दिया कि Anthropic और OpenAI "हमारी ज़िंदगी के साथ जुआ खेल रहे हैं।"

'10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!

Photo Credit: iStock

Anthropic के एक शोधकर्ता ने कहा है कि AI इंसानों को अगले एक दशक में खत्म कर सकता है!

ख़ास बातें
  • Anthropic के रिसर्चर्स की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
  • इस दशक के आखिर तक AI हम सबको खत्म कर सकता है- शोधकर्ता
  • सोशल मीडिया पोस्ट को करोड़ों लोग देख चुके हैं
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 10 सालों में इंसानों को खत्म कर सकता है! Anthropic के एक शोधकर्ता ने इसी बात को लेकर अपनी नौकरी भी छोड़ दी, क्योंकि कंपनी उनकी इस बात को गंभीरता से नहीं ले रही थी। Anthropic के इन रिसर्चर्स की पोस्ट अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है जिसमें उन्होंने AI के खतरों के बारे में लोगों को चेताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

Anthropic के एक शोधकर्ता ने कहा है कि AI इंसानों को अगले एक दशक में खत्म कर सकता है! Forbes के अनुसार, सोशल मीडिया पर Anthropic के एक रिसर्चर की पोस्ट वायरल हो रही है। रिसर्चर ने कहा कि उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया क्योंकि एंथ्रोपिक और उनके पिछले एम्प्लॉयर, OpenAI, इस खतरे के बारे में ढीला रवैया अपना रहे थे। वे उन्हें नजरअंदाज कर रहे थे, और इसके साथ ठीक से काम नहीं कर रहे थे। 

Anthropic और OpenAI में रिसर्चर के तौर पर काम कर चुके जैकब कॉक्सन ने X पर एक पोस्ट किया। इसमें शोधकर्ता ने कहा कि उन्होंने इस चिंता में इस्तीफा दिया कि Anthropic और OpenAI "हमारी ज़िंदगी के साथ जुआ खेल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि AI बनाने वाले लोग पूरी ईमानदारी से मानते हैं कि इस दशक के आखिर तक यह हम सबको खत्म कर सकता है। जैकब की पोस्ट में कही गई बात को एंथ्रोपिक में अलाइनमेंट साइंस के लीड इवान हबिंगर ने भी स्वीकार किया। इवान हबिंगर ने माना कि वह और उनके साथी पूरी तरह मानते हैं कि AI सभी इंसानों को खत्म कर सकता है। उन्होंने अगले दशक में इसके होने की संभावना 10% से ज्यादा बताई है।

कॉक्सन ने पोस्ट में और भी लिखा, उन्होंने कहा कि इस टेक्नोलॉजी की ताकत को कम नहीं समझना चाहिए। ये जल्द ही ऐसे सुपरह्यूमन सिस्टम बन जाएंगे जो किसी भी चीज को हैक कर सकते हैं, रातों-रात किसी भी क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं और असली ताकत और संसाधन हासिल कर सकते हैं। जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई मार्केटिंग स्टंट नहीं है। बल्कि कई एग्जीक्यूटिव और सीनियर रिसर्चर प्रेस में अपनी बात को समझदारी भरा दिखाने के लिए घुमा-फिराकर कहते हैं लेकिन निजी तौर पर वही लोग डर जाहिर करते हैं। इंसानी गतिविधियों में से किसी और चीज से इतना बड़ा ख़तरा नहीं है जितना AI से हो सकता है।

रिसर्चर कॉक्सन की पोस्ट को 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उनकी इस पोस्ट से AI के खतरे को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। अब फिर से यह बात चर्चा का विषय हो गई है कि क्या AI को सुरक्षित रूप से विकसित और नियंत्रित किया जा सकता है? AI में एडवांसमेंट बहुत तेजी से हो रही है। इसी को देखते हुए कई रिसर्चर मिलकर काम की रफ्तार धीमी करने की मांग कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »