Ai Gadgets

Ai Gadgets - ख़बरें

  • 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
    Google ने Gemini 3.1 Flash TTS नाम का नया टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल पेश किया है, जो बेहतर स्पीच क्वालिटी और कंट्रोल ऑफर करता है। यह मॉडल Gemini 3 Pro पर आधारित है और 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें ऑडियो टैग्स, मल्टी-स्पीकर सपोर्ट और सीन डायरेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेवलपर्स इसे Google AI Studio और Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह Vertex AI पर उपलब्ध है। सिक्योरिटी के लिए इसमें SynthID वॉटरमार्किंग भी दी गई है।
  • Xiaomi 18 Pro का डिजाइन हुआ लीक, AI बटन से लेकर जानें सबकुछ
    Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप फोन पर काम शुरू कर दिया है, जिसमें डिजाइन में काफी बदलाव का पता चला है। लियो हेफेंग ने Xiaomi 18 Pro की फोटो शेयर की हैं। हालांकि, इन फोटो में कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन बिना रियर पैनल के नजर आया है, फिर भी ये फोन के अन्य डिजाइन एलिमेंट के बारे में सुझाव मिलता है। फोटो से पता चला है कि स्मार्टफोन में एक नया फिजिकल बटन होगा, जो फोन के दाईं ओर हो सकता है। बटन पर AI का लोगो नजर आता है।
  • Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
    Realme Narzo 100 Lite 5G की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। Redmi A7 Pro 5G को भारत में 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
  • Google I/O 2026: गूगल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट की डेट अनाउंस, AI और Android पर रहेगा फोकस
    Google ने अपने डेवलपर इवेंट Google I O 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 19 और 20 मई को आयोजित होगा। इस इवेंट में AI, Android, Chrome और Cloud प्लेटफॉर्म्स से जुड़े नए अपडेट्स पेश किए जाएंगे। कंपनी इस बार “agentic coding” पर खास ध्यान दे रही है, जिसमें AI की मदद से कोडिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करने वाले टूल्स दिखाए जाएंगे। इवेंट में Google Keynote और Developer Keynote के अलावा कई टेक्निकल सेशन्स भी होंगे। इसके बाद 21 मई को ऑन-डिमांड सेशन्स और कोडलैब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 स्मार्टफोन अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले HD+ डिस्प्ले और Android 16 बेस्ड NxtQ OS के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 50MP रियर कैमरा, 5G सपोर्ट और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
    Google ने स्टूडेंट्स के लिए Gemini पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब भारत में NEET UG के फ्री मॉक टेस्ट दिए जा सकते हैं। यह टेस्ट असली एग्जाम के पैटर्न और कठिनाई के करीब डिजाइन किए गए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को रियल एग्जाम जैसा अनुभव मिले। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए Physics Wallah और Careers360 जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया गया है। यूजर्स सिर्फ एक कमांड देकर फुल-लेंथ टेस्ट शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा AI स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन देकर कमजोरियों को समझने में भी मदद करता है।
  • मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
    Meta एक फोटोरियलिस्टिक AI-पावर्ड डिजिटल CEO पर काम कर रही है, जिसे Mark Zuckerberg के आधार पर तैयार किया जा रहा है। यह AI कर्मचारियों से बातचीत कर सकेगा और इंटरनल कामकाज में मदद करेगा। यह प्रोजेक्ट कंपनी की AI-फर्स्ट रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत Meta ऑटोमेशन और AI सिस्टम्स को तेजी से बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश भी कर रही है।
  • Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Strong Air Super 1.5 HP एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,699 युआन रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह AC 15 सेकंड में कूलिंग और 30 सेकंड में हीटिंग करने में सक्षम है। इसमें 13cc डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर, 900m³/h एयरफ्लो और AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह 55 डिग्री सेलसियस तक की गर्मी में भी काम कर सकता है और इसमें एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
    Redmi A7 Pro 5G भारत में कल यानी 13 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का LCD पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस फोन में 6300mAh की विशाल बैटरी दी गई है।
  • Lava Bold N2 Lite की पहली सेल आज से, 5000mAh बैटरी वाला फोन खरीदें सस्ता
    Lava Bold N2 Lite की बिक्री आज से शुरू हो गई है।
  • Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग
    Google ने नया एआई टूल Gemma 4 बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस टूल को उपयोग करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी और किसी भी प्रकार का सब्सक्रिप्शन भी लेने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल करेंगे तो उनका सारा डाटा उनके फोन के अंदर ही सुरक्षित रहेगा।
  • Ai+ ने पहली कैमरा और सिम वाली स्मार्टवॉच RotateCam 4G की लॉन्च, फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत
    Ai+ की नई स्मार्टवॉच RotateCam 4G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। Ai+ RotateCam 4G की कीमत 4,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच 3 स्ट्रैप ऑप्शन के साथ आती है और इस वॉच की बिक्री मई से शुरू होगी। Ai+ RotateCam 4G में 1.75 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टवॉच में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • Ai+ Nova Flip vs Infinix ZERO Flip 5G vs Tecno Phantom V Flip 5G: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट
    Ai+ Nova Flip की तुलना Tecno Phantom V Flip 5G और Infinix ZERO Flip 5G से हो रही है। Ai+ Nova Flip के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि Infinix Zero Flip 5G के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये है। वहीं Tecno Phantom V Flip 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,064 रुपये है।
  • YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
    YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को लॉन्च किया है। Auto Speed एक AI पावर्ड फीचर है जो वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है।
  • Infinix Hot 70 में मिल सकता है MediaTek Helio G99 चिपसेट, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Infinix Hot 70 की Google Play Console पर मॉडल नंबर - X6895 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन की इमेज में फ्लैट डिस्प्ले होल-पंच कटआउट के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रेम की दायीं साइड पर पावर, वॉल्यूम और AI बटन दिख रहे हैं। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट है। इसके साथ Arm Mali-G57 GPU दिया जा सकता है।

Ai Gadgets - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »