Ai Features

Ai Features - ख़बरें

  • OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
    OnePlus लेटेस्ट ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 4 को कंपनी ने चुपके से मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने लेटेस्ट ऑडियो वियरेबल डिवाइस में कई आकर्षक फीचर्स परोसे गए हैं। ये डुअल ड्राइवर सिस्टम से लैस होकर आते हैं। कंपनी ने इन्हें Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किया है। कहा गया है कि ये 50% ज्यादा स्ट्रॉन्ग बेस पैदा करते हैं।
  • Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
    Motorola G86 Power 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। Saver Deal के तहत फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन आमतौर पर MRP 19,999 में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 10% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 17,999 रुपये रह जाती है।
  • Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
    Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च से पहले इसकी माइक्रोसाइट कंपनी ने लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होना बताता है कि फोन का लॉन्च काफी नजदीक है। माइक्रोसाइट पर फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लाइव हो गए हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट जेनरेशन चिपसेट का खुलासा हुआ है।
  • OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
    OnePlus ने नए OnePlus Buds Clip ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स पेश किए हैं। इनमें C-शेप क्लिप-ऑन डिजाइन दिया गया है, जिससे इन्हें कान के बाहरी हिस्से पर पहना जाता है। ऑडियो के लिए 11mm वूफर और 9mm ट्वीटर के साथ Dynaudio साउंड ट्यूनिंग मिलती है। इनमें छह माइक्रोफोन, AI Translate और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक चल सकते हैं। फिलहाल इनकी कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
    नए iPad Mini में 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट के रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा वाइड सेंसर के साथ दिया गया है। यह iPadOS 27 पर चलता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स और Siri AI के लिए सपोर्ट है। नए iPad Mini की 18.9 Wh लिथियम-पॉलिमर बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • इस दिवाली गेमिंग को बनाएं और बेहतर, NVIDIA RTX 50 Series लैपटॉप पर DLSS 4.5 से पाएं 6X तक फ्रेम्स
    NVIDIA DLSS 4.5 गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के साथ GeForce RTX 50 Series GPU वाले लैपटॉप की क्षमताओं को आगे बढ़ाता है। इसके Multi Frame Generation फीचर की मदद से समर्थित GPU पर 6X तक फ्रेम मल्टीप्लिकेशन मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक, 4X से 6X Multi Frame Generation पर जाने से Path Tracing वाले गेम्स में 4K फ्रेम रेट 35% तक बढ़ सकता है। DLSS 4.5 में Second-Generation Transformer Super Resolution भी दिया गया है, जो विजुअल क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, RTX 50 Series GPU गेमिंग के साथ AI, वीडियो एडिटिंग और दूसरे क्रिएटिव कामों में भी उपयोगी हैं।
  • ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
    Ai+ Nova 2 Power 5G को Flipkart सेल में सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन लॉन्च के बाद पहली बार बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
    HP ने भारत में ZBook Ultra G3a 16-inch मोबाइल वर्कस्टेशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,89,990 रुपये है, जो टैक्स से अलग है। इसमें AMD Ryzen AI Max+ PRO 495 तक का प्रोसेसर, 192GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 55 TOPS NPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह 300 अरब पैरामीटर तक के LLM को लोकल स्तर पर चला सकता है। इसमें 16 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 96Wh बैटरी दी गई है। कंपनी 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है। यह वर्कस्टेशन 5G कनेक्टिविटी और HP Wolf Security के साथ आता है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
    Apple ने भारत में HomeView स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च किया है। इसकी कीमत 39,900 रुपये है और इसे टेबलटॉप और वॉल-माउंटेड मॉडल में पेश किया गया है। इसमें 7 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले, A18 चिप और 12MP Center Stage कैमरा मिलता है। डिवाइस Apple Intelligence पर आधारित Siri AI सपोर्ट करता है और छह लोगों तक के लिए अलग अनुभव दे सकता है। यूजर इसके जरिए कम्पैटिबल स्मार्ट होम कैमरे, लाइट और दूसरे डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें एक साथ नौ कैमरों की लाइव फीड देखने का विकल्प भी है। बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी।
  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
    Amazon सेल सभी मेंबर्स के लिए लाइव है। अगर इस सेल में आप कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो सेल में ₹20,000 से भी सस्ते में फोन खरीदने का मौका है। ये फोन धांसू फीचर्स के साथ आते हैं जिनमें AI कैमरा, और 7000mAh तक बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। iQOO Z11 Lite, OnePlus N6x, Samsung Galaxy M175G जैसे मॉडल्स इसमें शामिल हैं
  • Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन्स पर गजब के ऑफर्स लिस्ट किए गए हैं। अगर आप इस सेल के दौरान कोई बेहद सस्ता फोन खरीदना चाहते हैं तो यह मौका न चूकें। सेल में Motorola, Poco, Ai+ जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स 15 हजार से भी काफी सस्ते में मिल रहे हैं।
  • Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
    Primebook 3 Max अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे अपनी तीसरी पीढ़ी की Laptop Series के तहत सितंबर में पेश किया था। इसमें MediaTek Genio 720 Processor के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS Storage मिलती है। लैपटॉप में 15.6-inch Full HD IPS Display और 60.3Wh Battery दी गई है, जिसे कंपनी 12 घंटे तक चलने का दावा करती है। इसमें PrimeOS के साथ चुनिंदा Linux Apps, Linux Terminal, PrimeOffice और AI से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत ₹35,990 है और इसे Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
    WhatsApp कथित तौर पर अपने यूजर्स के लिए चैट सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है। WABetaInfo के अनुसार, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए Restricted Chat फीचर लेकर आ रहा है। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसे रोल आउट किया जा रहा है। कहा गया है कि फीचर WhatsApp beta for Android 2.26.39.11 पर आने वाला है। यह फीचर प्राइमरी मोबाइल डिवाइस पर आपके चैट को आप तक ही सीमित कर देता है।
  • HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
    HMD Vibe 2 5G का नया दिवाली एडिशन कंपनी ने पेश किया है। यह फोन HMD की ओर से मई 2026 में पेश किया गया था। अब फोन का नया वाइन रेड कलर वेरिएंट उतारा गया है जिसे 11 हजार से भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। फोन Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध होने जा रहा है।

Ai Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »