Ai Engineers

Ai Engineers - ख़बरें

  • पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
    Full-Stack AI Engineer की नौकरी के लिए एक अनोखे इंटरव्यू टेस्ट का स्क्रीनशॉट Reddit पर चर्चा में है। शेयर किए गए दस्तावेज में उम्मीदवार से कम से कम एक ECQ यानी Eyes-Closed Question पूछने को कहा गया है। इस दौरान उम्मीदवार को स्क्रीन शेयरिंग बंद करके आंखें बंद करनी होती हैं और इंटरव्यूअर सवाल पढ़कर सुनाता है। उम्मीदवार को बिना किसी विजुअल सहायता के जवाब देना होता है। इंटरव्यूअर को आंखें खुली और बंद होने के दौरान उम्मीदवार की जवाब देने की fluency में किसी बदलाव को नोट करने का निर्देश भी दिया गया है। हालांकि, स्क्रीनशॉट में संबंधित कंपनी का नाम स्पष्ट नहीं है।
  • Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
    Redmi K100 Pro में कस्टम ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में अलग AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Redmi की इंटरनल टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 40,95,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का संयुक्त स्कोर मिला है। Redmi K100 Pro में 'Raging Engine' दिया जाएगा, जिससे इस स्मार्टफोन के प्रदर्शन में सुधार होने का दावा किया गया है।
  • भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के लिए ऑनलाइन जानकारी खोजने का मुख्य साधन बनता जा रहा है। YouGov की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसका शीर्षक 'How AI is Changing Online Discovery in 2026' है। शहरी भारत में ऑनलाइन जानकारी खोजने वाले 89% लोग किसी न किसी तरह से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं।
  • इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
    Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस वियरेबल REP Band लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और प्री-बुकिंग 8 जुलाई से शुरू होगी। यह डिवाइस NoiseFit ऐप के जरिए AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप एनालिसिस, रिकवरी स्कोर और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बिना किसी सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध कराता है। इसमें भारतीय स्किन टोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन, 6-Axis Motion Engine और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
    Hisense ने भारतीय बाजार में E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। नई टीवी सीरीज में ULED Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, 144Hz रिफ्रेश रेट और Hi-View AI Engine जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑडियो के लिए इसमें Devialet-ट्यूनड बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है। टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है और HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ तथा Filmmaker Mode को सपोर्ट करता है। Hisense E8S सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध होगी।
  • Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ होगा। इस कैमरा के साथ Realme का LumaColor IMAGE Engine दिया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग के इस्तेमाल से टेक्सचर और डायनैमिक रेंज में सुधार हो सकता है। यह स्मार्टफोन RAW HDR प्रोसेसिंग और कस्टम व्हाइट बैलेंस ट्यूनिंग को सपोर्ट करेगा।
  • AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
    आज सर्च का तरीका तेजी से बदल रहा है और ChatGPT, Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को सीधे जवाब मिलने लगे हैं। ऐसे में ब्रांड्स के लिए जरूरी हो गया है कि उनका कंटेंट सिर्फ लिंक के रूप में नहीं, बल्कि AI के जवाब का हिस्सा बने। Neurorank जैसे टूल्स इस बदलाव को समझने में मदद करते हैं, जबकि Microsoft Copilot जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भरोसेमंद और साफ कंटेंट ज्यादा अहम हो गया है।
  • AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
    India AI Impact Summit 2026 के बीच Reliance Jio की AI डिवीजन ने टॉप टैलेंट की तलाश तेज कर दी है। Chief AI Scientist Gaurav Aggarwal ने समिट में मौजूद हाई स्किल्ड डेवलपर्स, जिन्हें उन्होंने “cracked engineers” कहा, को सीधे अप्रोच करने का निमंत्रण दिया है। उनके मुताबिक AI मॉडल, ऑप्टिमाइजेशन और प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट पर काम कर रहे इंजीनियर्स को रिक्रूटमेंट टीम से फास्ट ट्रैक इंट्रो दिया जा सकता है। यह कदम Jio के AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े स्केल पर डिप्लॉयमेंट की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
  • कोडिंग करने वालों की जॉब खतरे में? OpenAI से Anthropic तक, AI लिख रहा है 90% से ज्यादा कोड
    AI अब सिर्फ कोडिंग असिस्टेंट नहीं रहा, बल्कि खुद सॉफ्टवेयर का मुख्य लेखक बनता जा रहा है। San Francisco बेस्ड AI लैब Cognition के को-फाउंडर Scott Wu ने बताया कि उनकी कंपनी में 90 प्रतिशत से ज्यादा कोड AI सिस्टम्स द्वारा लिखा जा रहा है और इंजीनियर्स को 10 प्रतिशत से भी कम कोड खुद टाइप करना पड़ता है। OpenAI ने भी हाल ही में खुलासा किया कि उसकी एक टीम ने पूरा प्रोडक्ट AI से जनरेट कोड पर शिप किया। Anthropic और xAI जैसे नाम भी इसी ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक कोडिंग की परिभाषा बदलती नजर आ रही है।
  • Google कर्मचारी ने चुराई AI टेक्नोलॉजी, चीनी फर्म को देने के लिए, अब जाना पड़ेगा जेल
    Google के पूर्व कर्मचारी लिनवेई डिंग पर सैन फ्रांसिस्को की फेडरल कोर्ट में तीन घंटे की प्रक्रिया के बाद 12 मेंबर की जूरी ने मिलकर बिजनेस सीक्रेट की चोरी के सभी 7 मामलों और चीनी सरकार को लाभ पहुंचाने के लिए आर्थिक जासूसी के सभी 7 मामलों में दोषी ठहराया गया है। यह फैसला कैलिफोर्निया नोर्थ के अमेरिकी जिला न्यायालय में 15 दिनों से ज्यादा तक चले क्रिमिनल ट्रायल के बाद आया है।
  • Elon Musk दे रहे हैं 2 करोड़ की नौकरी, बस आनी चाहिए ये स्किल, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई
    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने हायरिंग को लेकर एक नया रास्ता अपनाया है। कंपनी Talent Engineer नाम के रोल के लिए इंजीनियर्स की तलाश कर रही है, जिसमें सालाना सैलरी 1.2 लाख से 2.4 लाख डॉलर तक बताई गई है। इस रोल की खास बात “vibe coding” स्किल है, जिसमें टेक्निकल कॉन्सेप्ट्स को जल्दी समझने की क्षमता अहम मानी गई है। यह टीम सीधे Elon Musk को रिपोर्ट करेगी और हायरिंग को एक इंजीनियरिंग समस्या की तरह सॉल्व करेगी।
  • iQOO 15 vs OnePlus 15: कौन-सा फोन है असली फ्लैगशिप किंग?
    iQOO 15 और OnePlus 15 दोनों ने 70-80K प्राइस रेंज में फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशन्स पेश किए हैं। iQOO 15 बड़ा और अधिक ब्राइट LTPO AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल VC कूलिंग और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देता है। दूसरी तरफ OnePlus 15 का QHD+ AMOLED पैनल 165Hz तक जाता है, साथ ही DetailMax Image Engine, 8K वीडियो, 120W चार्जिंग और AI फीचर्स इसे ज्यादा रिफाइंड दिखाते हैं। बैटरी क्षमता में OnePlus आगे है, जबकि रॉ परफॉर्मेंस और जूम वर्सेटिलिटी में iQOO बढ़त रखता है। दोनों की प्राइसिंग एक जैसी है, इसलिए चुनाव आपके यूज पैटर्न पर निर्भर करता है।
  • एलन मस्क की कंपनी में जॉब! xAI में इंजीनियर्स की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
    अरबपति एलन मस्क की कंपनी में जॉब करने का मौका है! xAI हार्डकोर इंजीनियर्स की तलाश में है। उनको भविष्य के AI को और अधिक उन्नत बनाने वाले इंजीनियर्स की तलाश है। मस्क की कंपनी में ये वैकेंसी विभिन्न तरह के रोल के लिए निकली हैं। इसमें मॉडल रिसर्च से लेकर रोबोटिक्स के लिए ट्रेनिंग सिस्टम तक शामिल है। अगर आप भी इन जॉब्स के लिए इच्छुक हैं तो x.ai/careers पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
  • Siri की छुट्टी! Apple ला रहा है नया Answer Engine, बदल देगा iPhone का एक्सपीरिएंस
    Apple चुपचाप एक नया कन्वर्सेशनल AI सिस्टम तैयार कर रहा है, जिसे कंपनी ने अंदर ही अंदर “Answer Engine” नाम दिया है। ये सिस्टम Siri, Safari और Spotlight जैसे ऐप्स में इंटीग्रेट किया जाएगा ताकि यूजर को डायरेक्ट जवाब मिल सके, बिना किसी वेब लिंक पर भेजे। इस प्रोजेक्ट पर Apple की नई टीम काम कर रही है, जिसका नाम AKI (Answers, Knowledge and Information) है। टीम को Robby Walker लीड कर रहे हैं, जो पहले Siri डिविजन में थे।
  • Microsoft से होगी हजारों वर्कर्स की छंटनी, AI में बढ़ते इनवेस्टमेंट का असर
    यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारी इनवेस्टमेंट कर रही है। इस वजह से कॉस्ट को घटाने के लिए स्टाफ में कमी की जा रही है। इससे पहले भी माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की थी। पिछले महीने के अंत में कंपनी के पास लगभग 2,28,000 वर्कर्स थे। यह इनमें से हजारों वर्कर्स को हटाने की तैयारी कर रही है। इसका विशेषतौर पर सेल्स और गेमिंग जैसी डिविजंस पर बड़ा असर होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »