यह ट्रेंड खासकर युवा यूजर्स के बीच ज्यादा देखा जा रहा है। Gen Z के 67% यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के लिए ऑनलाइन जानकारी खोजने का मुख्य साधन बनता जा रहा है।
टेक्नोलॉजी के साथ जमाना बदल रहा है, और जमाने के साथ टेक्नोलॉजी। इंटरनेट के आने के बाद से दुनिया ने प्रगति के कई दौर देखे हैं। अब एक ऐसा ही एक और दौर चल पड़ा है जिसे हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नाम से जानते हैं। AI दुनिया के सोचने और काम करने के तरीके को बदलना शुरू कर चुका है। ऐसा ही ट्रेंड भारत में भी नजर आ रहा है। कुछ समय पहले लोग सर्च इंजन जैसे Google, Yahoo को खोज का मुख्य साधन मानते थे। अब धीरे-धीरे ऑनलाइन सर्च के लिए AI चैटबॉट का इस्तेमाल होने लगा है। भारत में यूजर्स तेजी से AI ऑनलाइन सर्च के लिए चैटबॉट पर शिफ्ट होते जा रहे हैं। नई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के लिए ऑनलाइन जानकारी खोजने का मुख्य साधन बनता जा रहा है। YouGov की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसका शीर्षक 'How AI is Changing Online Discovery in 2026' है। यानी कैसे AI 2026 में ऑनलाइन खोज के तरीके को बदल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, AI असिस्टेंट का इस्तेमाल भारत में तेजी से बढ़ रहा है जो भारत को AI-असिस्टेड सर्च को सबसे तेजी से अपनाने वाले देशों में से एक बना रहा है। कुल मिलाकर शहरी भारत में ऑनलाइन जानकारी खोजने वाले 89% लोग किसी न किसी तरह से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं।
यह ट्रेंड खासकर युवा यूजर्स के बीच ज़्यादा देखा जा रहा है। Gen Z के लिए 67%, और मिलेनियल्स के लिए 65% लोग रोजाना AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करके कम से कम एक नई सर्च करते हैं, जबकि बेबी बूमर्स में यह आंकड़ा सिर्फ 30% है। नतीजों से पता चलता है कि AI ने पारंपरिक सर्च इंजन की जगह नहीं ली है। इसमें कहा गया है कि AI इस्तेमाल करने वाले सिर्फ 27% लोग ही ऑनलाइन सर्च के लिए AI को अपना मुख्य शुरुआती साधन मानते हैं, जबकि 36% लोग पहले सर्च इंजन या दूसरे सोर्स से जानकारी लेने के बाद इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 26% लोग जानकारी के कई दूसरे माध्यमों के साथ-साथ इसका भी इस्तेमाल करते हैं।
भारत में AI को सबसे ज्यादा लोग स्पीड और सुविधा के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 49% लोग AI असिस्टेंट को अपने सवालों के सीधे जवाब पाने के मकसद से इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 44% ऐसे हैं जो अन्य साधनों से मिली जानकारी का सत्यापन करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 43% लोग कंटेंट का सारांश बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करते हैं, और इतनी ही संख्या में लोग फैसला लेने से पहले प्रोडक्ट्स, सर्विसेज या विकल्पों की तुलना करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग